दिग्गज टेक कंपनी रियलमी जल्द ही अपने नए रियलमी पी4एस 5जी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लांच करने वाली है। कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया कि इस नए स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। रियलमी का यह फोन कंपनी की नई P-Series का हिस्सा होगा।
Realme P4s 5G : दिग्गज टेक कंपनी रियलमी जल्द ही अपने नए रियलमी पी4एस 5जी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लांच करने वाली है। कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया कि इस नए स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। रियलमी का यह फोन कंपनी की नई P-Series का हिस्सा होगा। इसमें पहले से Realme P4, Realme P4 Lite, Realme P4x और Realme P4 Pro 5G जैसे मॉडल शामिल हैं। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ खास फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है।
लॉन्च
कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि यह नया 5G स्मार्टफोन भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
कलर ऑप्शन
टीजर इमेज में फोन के दो कलर ऑप्शन भी नजर आए हैं। इनमें ग्रीन और बेज-ब्राउन शामिल हैं। वहीं Realme ने फोन की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है।
लॉन्च के बाद आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकेंगे।
फीचर्स
डिस्प्ले
Realme P4s 5G में कंपनी Samsung M14 डिस्प्ले देने वाली है. खास बात इसकी 144Hz रिफ्रेश रेट है, यानी स्क्रॉलिंग से लेकर गेमिंग तक स्क्रीन का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहने वाला है।
चिपसेट
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट मिलने वाला है। इसके साथ कंपनी एक अलग HyperVision+ AI चिप भी देगी, जो खासतौर पर ग्राफिक्स से जुड़े हैवी टास्क को संभालने में मदद करेगी।
AI कैमरा सेटअप
फोन में 50MP का डुअल AI कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट दिया जाएगा।
बैटरी
Realme P4s 5G को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा. सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी होगी। इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।