1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में बीजेपी पूरे देश को धकेल रही है परेशानी में : केजरीवाल

पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में बीजेपी पूरे देश को धकेल रही है परेशानी में : केजरीवाल

पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के शरणार्थियों का दिल्ली में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए एक्स पोस्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर केंद्र पर जमकर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के शरणार्थियों का दिल्ली में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए एक्स पोस्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर केंद्र पर जमकर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लिखा कि इन पाकिस्तानियों की हिम्मत? पहले हमारे देश में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से घुसपैठ की, हमारे देश का क़ानून तोड़ा। उन्होंने कहा कि इन्हें जेल में होना चाहिए था। उल्टे इनकी इतनी हिम्मत हो गयी कि हमारे देश में प्रदर्शन और हुडदंग कर रहे हैं?

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) आने के बाद पूरे देश में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैल जाएंगे और लोगों को परेशान करेंगे। बीजेपी इन्हें अपना वोट बैंक बनाने के स्वार्थ में पूरे देश को परेशानी में धकेल रही है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पाकिस्तानी शरणार्थियों का प्रदर्शन जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...