1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Remedy to Reduce Belly fat: अलग से लटकती तोंद से नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, ट्राई करें ये काढ़ा, पेट की चर्बी होगी कम

Remedy to Reduce Belly fat: अलग से लटकती तोंद से नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, ट्राई करें ये काढ़ा, पेट की चर्बी होगी कम

जमकर पिज्जा, बर्गर , मोमोज,चाउमिन औऱ तमाम फास्ट फूड खाने और खराब जीवनशैली का नजीता है पेट का निकलना। अलग से लटकता पेट कई बार शर्मिंदगी का कारण बनती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Remedy to Reduce Belly fat:  जमकर पिज्जा, बर्गर , मोमोज,चाउमिन औऱ तमाम फास्ट फूड खाने और खराब जीवनशैली का नजीता है पेट का निकलना। अलग से लटकता पेट कई बार शर्मिंदगी का कारण बनती है।

पढ़ें :- सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली की CM 'रेखा गुप्ता' ने किया ऐलान- अब 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे नए हॉस्टल, साथ ही PG की सुरक्षा पर भी कसेगा शिकंजा

इसके लिए घंटों जिम में मेहनत करने के बाद भी पेट कुछ खास असर नहीं पड़ता है। आज हम आपको पेट को कम करने के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे है जो लटकती तोंद को अंदर करने में मदद कर सकती है।

पेट को अंदर करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके डालें। पानी में तीन से चार लौंग और आधा नींबू का रस मिला लें। पानी को पांच से दस मिनट तक रखें और फिर छानकर गुनगुना ही पी लें। डेली रात मेंसोने से पहले इसे पीने से आपकी अलग से लटकती तोंद कम होने लगेगी। पेट पर जमा चर्बी धीरे धीरे कम होने लगेगी।

अदरक मोटापा कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाये जाते है जो पाचन को बेहतर करता है और सूजन को कम करने में हेल्प करता है।

इसके अलावा पेट की चर्बी को कम करने के लिए नींबू भी बेहद फायदेमंद होता है। नींबू शरीर में जमा टॉक्सिस को बाहर निकलता है औऱ वजन को घटाने में भी हेल्प करता है। लौंग पाचन बेहतर करता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म तेज करता है जिससे वेट कम होता है।

पढ़ें :- चित्रकूट में विलुप्त सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक से शुरू हुआ महासर्वेक्षण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...