1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Mahakumbh Naga Sadhus Shahi Snan: महाकुंभ में नागा साधुओं का शाही स्नान शुरु, स्नान के दौरान हेलीकाप्टर से बरसाएं गए फूल

Mahakumbh Naga Sadhus Shahi Snan: महाकुंभ में नागा साधुओं का शाही स्नान शुरु, स्नान के दौरान हेलीकाप्टर से बरसाएं गए फूल

महाकुंभ में भगदड़ की वजह से तय समय से देर नागा साधुओं का जत्था संगम पहुंचा। मौनी अमावस्या पर नागा साधुओं का शाही स्नान शुरु हो चुका है। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा के साधु संतों और नागा साधुओं का दल स्नान करने संगम पहुंचा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mahakumbh Naga Sadhus Shahi Snan: प्रयागराज। महाकुंभ में भगदड़ की वजह से तय समय से देर नागा साधुओं का जत्था संगम पहुंचा। मौनी अमावस्या पर नागा साधुओं का शाही स्नान शुरु हो चुका है। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा के साधु संतों और नागा साधुओं का दल स्नान करने संगम पहुंचा है।

पढ़ें :- IND vs ENG 4th T20I Live : आज सीरीज और इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, चौथे टी20आई मैच का समय बदला?

स्नान के दौरान हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई। भगदड़ की वजह से सुबह शाही स्नान को रद्द करने की घोषणा की अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र गिरि ने की थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत और व्यवस्थाओं के ठीक होने पर शाही स्नान करने का फैसला हुआ। इसके बाद प्रशासन से मिले शेड्यूल के अनुसार अखाड़ों का जत्था स्नान के लिए पहुंच रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...