1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग में कई पोस्ट पर निकली भर्ती, उम्मीदवार आज ही करें अप्लाई

RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग में कई पोस्ट पर निकली भर्ती, उम्मीदवार आज ही करें अप्लाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग में ग्रुप इंस्ट्रक्टर/ सर्वेयर/ असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर ग्रेड – II के 68 पदों के लिए भर्ती जारी की गई है, जिसके लिए आवेदन 17 सितंबर 2024 से शुरू होंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rajasthan Public Service Commission Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग में ग्रुप इंस्ट्रक्टर/ सर्वेयर/ असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर ग्रेड – II के 68 पदों के लिए भर्ती जारी की गई है, जिसके लिए आवेदन 17 सितंबर 2024 से शुरू होंगे।

पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता

आपको बता दें, इसके फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। आरपीएससी (RPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

किसी भी बोर्ड से फिजिक्स/ केमिस्ट्री/ मैथमेटिक्स में हायर सेकेंडरी या मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/ बीटेक में तीन वर्षीय डिग्री या डिप्लोमा।

अनुभव 

  • 3-8 वर्ष तक का।
  • पद के अनुसार अलग-अलग।
  • हिंदी और राजस्थानी बोली की बेसिक जानकारी हो।

आयु सीमा 

  • 21- 40 वर्ष।
  • आयु 1 जनवरी 2019 के अनुसार।
  • राजस्थान RPSC 2023 के अनुसार राजस्थान के पुरुष उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष और महिला उम्मीदवारों को 10
  • वर्ष की छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • ऑनलाइन/ऑफलाइन एग्जाम
  • पर्सनल इंटरव्यू

सैलरी 

  • पे मैट्रिक्स लेवल L-12 के अनुसार फिक्स सैलरी दी जाएगी।

फीस 

  • जनरल,ओबीसी क्रीमी लेयर: 600 रुपए।
  • ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एसटी,एसटी: 400 रुपए।
  • करेक्शन चार्ज: 500 रुपए।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. One Time Registration (OTR) पर क्लिक करें. यदि One Time Registration (OTR) पहले ही करवा चुके हैं तो sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करें. नाम, डिग्री, आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें. फीस जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन ‘सब्मिट’ पर क्लिक करें. सब्मिट करते ही एप्लिकेशन नंबर जनरेट हो जाएगा इसके बाद प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें.

पढ़ें :- यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...