1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. RSS के सर्वे में बीजेपी की हालत खस्ता है, बौखलाए हुए हैं पीएम मोदी : सुप्रिया श्रीनेत

RSS के सर्वे में बीजेपी की हालत खस्ता है, बौखलाए हुए हैं पीएम मोदी : सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि देश की 10 साल सरकार चलाने के बाद जब देश चुनाव के मुहाने पर खड़ा है तो PM मोदी अपनी घिसी-पिटी स्क्रिप्ट पर आ गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि देश की 10 साल सरकार चलाने के बाद जब देश चुनाव के मुहाने पर खड़ा है तो PM मोदी अपनी घिसी-पिटी स्क्रिप्ट पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद भी अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाने के बजाए, वे हिंदू-मुस्लिम करने में लगे हैं।

पढ़ें :- 'मुझसे बड़ा गुंडा कौन है? मुख्तार, धनंजय-अभय और बृजेश सिंह करते हैं मेरी दरबारी...' मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान वायरल

सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) कहा कि ये सच है कि पीएम मोदी बौखलाए हुए हैं। RSS के सर्वे में दिख रहा है कि बीजेपी की हालत खस्ता है। हमारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के बाद कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’ दिखाता है कि हमारी प्राथमिकता क्या है। विरोधी भी कह रहे हैं कि ये बहुत ही व्यापक दृष्टिकोण वाला घोषणा पत्र है।

पढ़ें :- Indian Navy Somalia Rescue : भारतीय नौसेना ने सोमालिया में समुद्री डाकुओं के कब्जे से जहाज छुड़ाया, 20 सदस्य सुरक्षित

श्रीमती श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’ इस देश की आवाज है। ये न्याय पत्र ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra)  और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान मिलने वाले लोगों की अपेक्षाओं पर बना है। इसे देखखर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं। इसलिए प्रधानमंत्री शर्मनाक बयान देते हुए कहते हैं कि हमारे न्याय पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर किसकी छाप है?

इस पर छाप है करोड़ों लोगों की उम्मीद की
इस पर छाप है देश के युवाओं की
इस पर छाप है देश की नारियों की
इस पर छाप है देश के किसानों की

इस पर छाप है देश के श्रमिकों की
इस पर छाप है हासिए पर रह रहे लोगों की
इस पर छाप है गरीबों की
इस पर छाप है कोरोना में अपनों को खोने वालों की

इस पर छाप है तबाह हुए लघु मध्यम उद्योगों की
इस पर छाप है अन्याय सहती बेटियों की
इस पर छाप है शहीद किसानों की
इस पर छाप है बेरोजगार युवाओं की

पढ़ें :- Gold-Silver Price : सोने और चांदी में सुबह-सुबह जोरदार गिरावट, सोना हो गया 1286 रुपये सस्‍ता

इस पर छाप है देश के जांबाजों की
इस पर छाप है कश्मीर और मणिपुर के लोगों की
इस पर छाप है लद्दाख में आंदोलन करती जनता की

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...