1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘नेताजी’ पर टिप्पणी को लेकर यूपी विधानसभा में बवाल; सपा के हंगामें पर भड़के स्पीकर सतीश महाना

‘नेताजी’ पर टिप्पणी को लेकर यूपी विधानसभा में बवाल; सपा के हंगामें पर भड़के स्पीकर सतीश महाना

Deputy CM Brajesh Pathak's statement on Netaji: बजट सत्र के दौरान सोमवार को यूपी विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। सपा के विधायकों ने बृजेश पाठक की ओर से 'नेताजी' यानी दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के एक बयान जिक्र किए जाने का जमकर विरोध किया। जिसके बाद सदन को स्थगित करना पड़ा। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा के सदस्यों के रवैया को लेकर नाराजगी जाहिर की।

By Abhimanyu 
Updated Date

Deputy CM Brajesh Pathak’s statement on Netaji: बजट सत्र के दौरान सोमवार को यूपी विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। सपा के विधायकों ने बृजेश पाठक की ओर से ‘नेताजी’ यानी दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के एक बयान जिक्र किए जाने का जमकर विरोध किया। जिसके बाद सदन को स्थगित करना पड़ा। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा के सदस्यों के रवैया को लेकर नाराजगी जाहिर की।

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

दरअसल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में कहा, “आप (सपा नेता) नेताजी (मुलायम सिंह यादव) जो कहते हैं, वही करते हैं। आप यही मानते हैं, है न? क्या आप भी उनके बयान ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ से सहमत होंगे?” इस बयान पर सपा ने विरोध जताया। विपक्षी दल और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, ‘मुलायम सिंह जी सम्मानित नेता रहे हैं। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। आपकी (भाजपा) सरकार ने भी उन्हें सम्मान दिया है, आप ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं।”

सपा विधायकों की ओर से बयान का विरोध किए जाने पर सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हर बात को निगेटिव मत लीजिए। लेकिन, सपा विधायकों ने वेल में जाकर विरोध किया। इस दौरान वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया। मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं। किसी का नाम नहीं लिया गया है।

हालांकि, सपा के सदस्यों ने विधानसभा विरोध जारी रखा और ‘नेता जी का ये अपमान नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे’ के नारे लगाते रहे। जिस पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना नाराजगी जाहिर करते कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उन्होंने कहा, ‘ये नहीं चलेगा।’ उन्होंने सपा विधायकों से पूछा- बताइए क्या अपमान किया है, मै मंगवाऊंगा माफी।

पढ़ें :- जनसुराज प्रत्याशी की हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले-जेडीयू से कभी नहीं रही नाराजगी , वह नीतीश कुमार से जल्द करेंगे मुलाकात
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...