1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia : जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले आईएसआईएस आतंकी को रूसी सुरक्षा बलों ने किया ढेर

Russia : जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले आईएसआईएस आतंकी को रूसी सुरक्षा बलों ने किया ढेर

रूसी सुरक्षा बलों (Russian Security Forces) ने दक्षिणी हिस्से में स्थित एक हिरासत केंद्र में ऑपरेशन चलाकर जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले संदिग्धों को मार गिराया है। आरोप है कि इन संदिग्धों ने जेल के दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। संदिग्धों का आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से संबंध बताया जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रूसी सुरक्षा बलों (Russian Security Forces) ने दक्षिणी हिस्से में स्थित एक हिरासत केंद्र में ऑपरेशन चलाकर जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले संदिग्धों को मार गिराया है। आरोप है कि इन संदिग्धों ने जेल के दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। संदिग्धों का आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से संबंध बताया जा रहा है।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने गोलीबारी की आवाजें सुनीं। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहीं फुटेज में जेल में कई एंबुलेंस आती दिख रही हैं। घटना रोस्तोव-ऑन-डॉन (Rostov-on-Don) इलाके में स्थित प्रीट्रायल हिरासत केंद्र (Pretrial Detention Center) की है। बंधक बनाए गए जेल कर्मचारियों को इस घटना में कोई चोट नहीं आई है और वे सुरक्षित हैं।

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…

बंधक बनाने वाले आतंकियों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रहीं फुटेज में संदिग्ध आईएसआईएस (ISIS) के झंडे जैसे हैंडबैंड पहने दिख रहे हैं, जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...