1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-एक-एक भ्रष्टाचारी को माला पहनाकर अपने साथ मिला लिया

संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-एक-एक भ्रष्टाचारी को माला पहनाकर अपने साथ मिला लिया

संजय सिंह ने कहा, INDIA गठबंधन जीतेगा, तो आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, उनके चेहरे पर मुस्कान होगी, अच्छे स्कूल अस्पताल मिलेंगे। भाजपाई जीते तो क्या देंगे? धोखा देंगे। साथ ही कहा, भाजपा का तो काम हो गया है, चोरी भी और सीनाजोरी भी। 15 लाख करोड़ पूंजीपतियों का माफ कर दिया। नोटबंदी का घोटाला किया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को छिपा दिया। जिसने एक एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुन कर, माला पहना कर अपने साथ मिला लिया वो BJP भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के नेता जंतर-मंतर पर एक दिन का सामूहिक उपवास कर रहे हैं। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने शराब घोटाला किया है। LG साहब अगर आपको अपने पद की जरा सी नैतिकता है। अगर संविधान में जरा सा भी भरोसा है तो आप आज ही चिट्ठी लिखो ED, IT, CBI की जांच कराओ। BJP के नेताओं को कॉलर पकड़ के जेल भेजो। BJP के पास 55 करोड़ की मनी ट्रेल मिली है। हम सब को मिलकर इसकी जांच की मांग देश की सरकार, LG और राष्ट्रपति से करनी चाहिए।

इसके साथ ही कहा, मगुंटा रेड्डी के घर 16 सितंबर 2022 को ED की रेड हुई। 10 फरवरी तक उसने केजरीवाल का नाम नहीं लिया तो उसी दिन उसके बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। दोनो बाप बेटे ने 10 बयान दिए जिसमे से आखिरी 2 बयानों को ED ने कोर्ट के सामने रख दिया और पहले के 8 बयान छुपा लिए।

उन्होंने कहा, INDIA गठबंधन जीतेगा, तो आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, उनके चेहरे पर मुस्कान होगी, अच्छे स्कूल अस्पताल मिलेंगे। भाजपाई जीते तो क्या देंगे? धोखा देंगे। साथ ही कहा, भाजपा का तो काम हो गया है, चोरी भी और सीनाजोरी भी। 15 लाख करोड़ पूंजीपतियों का माफ कर दिया। नोटबंदी का घोटाला किया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को छिपा दिया। जिसने एक एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुन कर, माला पहना कर अपने साथ मिला लिया वो BJP भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलती है।

पढ़ें :- हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...