1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Saudi Arabia passports for camels :  सऊदी सरकार ने जारी किया ऊंटों के लिए पासपोर्ट ,  ये है कारण

Saudi Arabia passports for camels :  सऊदी सरकार ने जारी किया ऊंटों के लिए पासपोर्ट ,  ये है कारण

सऊदी सरकार का अजीबोगरीब फैसला सामने आया है। सऊदी अरब ने ऊंटों के लिए आधिकारिक पासपोर्ट जारी करने की योजना की घोषणा की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Saudi Arabia passports for camels :  सऊदी सरकार का अजीबोगरीब फैसला सामने आया है। सऊदी अरब ने ऊंटों के लिए आधिकारिक पासपोर्ट जारी करने की योजना की घोषणा की है। ,जो देश में इस जानवर के सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को दर्शाता है। यह कदम देश में करीब 2.2 मिलियन ऊंटों की आबादी को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने, विश्वसनीय राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के मकसद से उठाया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक IAS अधिकारियों को मिली नई तैनाती

खबरों के अनुसार, सऊदी सरकार के पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से देश में ऊंटों की आबादी का बेहतर प्रबंधन करने और एक विश्वसनीय राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से ऊंट पालन क्षेत्र में उत्पादकता और दक्षता में सुधार होगा।

मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में एक हरे रंग का पासपोर्ट दिखाया गया है जिस पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय प्रतीक और एक ऊंट का सुनहरा चित्र बना हुआ है।

सरकार का अनुमान है कि 2024 तक सऊदी अरब में लगभग 22 लाख ऊंट होंगे।

अरब प्रायद्वीप में सदियों से ऊंटों ने जीवन में केंद्रीय भूमिका निभाई है, परिवहन के साधन के रूप में और धन और प्रतिष्ठा के प्रतीक के रूप में। आज, वे एक फलते-फूलते प्रजनन उद्योग के केंद्र में हैं।

पढ़ें :- मध्य- पूर्व संकट के बीच वैश्विक इस्पात कॉन्फेंस को किया गया रद्द, नई दिल्ली भारत मंडपम में होना था कार्यक्रम

उप मंत्री मंसूर अल-मुशैती ने इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है जो नेशनल प्रोग्राम फॉर द डेवलपमेंट ऑफ द लाइवस्टॉक एंड फिशरीज सेक्टर का हिस्सा है। मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में हरा रंग का पासपोर्ट दिखाया गया है, जिस पर सऊदी अरब का राष्ट्रीय चिह्न और सोने में बना ऊंट का चित्र अंकित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...