1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Saudi Pro League 2024 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 72 घंटे में दूसरी हैट्रिक, अल नासेर ने अभा को 8-0 से  हराया

Saudi Pro League 2024 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 72 घंटे में दूसरी हैट्रिक, अल नासेर ने अभा को 8-0 से  हराया

Saudi Pro League 2024 : पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)  ने 72 घंटे के अंतराल में दूसरी हैट्रिक लगाकर अपने क्लब अल नासेर (Al Nasser) को सऊदी प्रो लीग (Saudi Pro League) में अभा पर 8-0 से बड़ी जीत दिलाई। पांच बार के बैलन डि ओर विजेता रोनाल्डो ने मुकाबले में तीन गोल किए और दो गोल करने में सहायता की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Saudi Pro League 2024 : पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)  ने 72 घंटे के अंतराल में दूसरी हैट्रिक लगाकर अपने क्लब अल नासेर (Al Nasser) को सऊदी प्रो लीग (Saudi Pro League) में अभा पर 8-0 से बड़ी जीत दिलाई। पांच बार के बैलन डि ओर विजेता रोनाल्डो ने मुकाबले में तीन गोल किए और दो गोल करने में सहायता की। रोनाल्डो ने तीनों गोल पहले हाफ में दागे। नौ बार की सऊदी अरब चैंपियन अल नासेर (Saudi Arabia Champion Al Nasser) के लिए इस सत्र में रोनाल्डो की यह तीसरी हैट्रिक है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

सऊदी लीग में 29 गोल कर शीर्ष गोल स्कोरर बने रोनाल्डो

शनिवार को उन्होंने अल ताई पर 5-1 से मिली जीत में भी हैट्रिक लगाई थी। लीग के इस सत्र में उनके कुल 29 गोल हो गए हैं। वह लीग में इस वक्त शीर्ष गोल स्कोरर हैं। उनसे पीछे लीग में शीर्ष पर चल रहे अल हिलाल (Al Hilal) के अलेक्जेंडर मित्रोविच हैं। उन्होंने 22 गोल किए हैं, लेकिन चोट के कारण वह पूरे सत्र से बाहर हो चुके हैं।

क्रिस्टियानो ने माने के गोल में की मदद

अल नासेर अभी भी दूसरे स्थान पर है और अल हिलाल से 12 अंक पीछे है, जबकि आठ मैच लीग में अभी खेले जाने बाकी हैं। रोनाल्डो के पहले दो गोल फ्री किक पर आए। 11वें मिनट में उन्होंने जमीनी शॉट लगाकर गोल भेदा। 10 मिनट बाद उन्होंने खिलाड़ियों की दीवार के ऊपर से बाएं छोर से किक लगाकर गोल किया। उन्होंने फिर सादियो माने के गोल में मदद की। पहला हाफ खत्म होने से तीन मिनट पहले रोनाल्डो ने अपनी हैट्रिक पूरी की। हालांकि मध्यांतर के बाद वह मैदान पर नहीं उतरे।

पढ़ें :- उस्मान तारिक के बल पर बड़बोले हफीज ने किया जीत का दावा! तो सूर्यकुमार यादव, बोले-हम सिलेबस से बाहर का भी सवाल नहीं छोड़ते

दूसरे हाफ में हुए तीन गोल

अलसुलाहिम ने पहले हाफ से एक मिनट पहले गोलकर अल नासेर की बढ़त 5-0 की। सुलेमान ने यह गोल भी रोनाल्डो के पास पर किया। रोनाल्डो के मैदान पर नहीं होने के बावजूद नासेर ने दूसरे हाफ में भी गोल किए। अब्दुलरहमान गरीब ने छठा गोल किया, जबकि स्थानापन्न अब्दुलअजीज अल अलाइवा ने बाकी दो गोल किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...