1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024 :  भोलेनाथ के प्रिय पौधे को सावन में लगाएं , खुल जाएगी किस्मत

Sawan 2024 :  भोलेनाथ के प्रिय पौधे को सावन में लगाएं , खुल जाएगी किस्मत

महादेव के प्रिय माह सावन का इंतजार भक्तों बेसबी रहता है। पूरे सावन माह में हर तरफ बम बम भोले नाथ की जयकार सुनाई देती  है। शिवालयों में शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024 : महादेव के प्रिय माह सावन का इंतजार भक्तों बेसबी रहता है। पूरे सावन माह में हर तरफ बम बम भोले नाथ की जयकार सुनाई देती  है। शिवालयों में शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रहती है। पंचांग के अनुसार, इस साल सावन 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है। महादेव (Lord Shiva) को प्रसन्न करने के लिए भक्त गण इस माह में उनका प्रिय पौधा (Plant) लगाते है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं  सफलता

बेलपत्र
शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में घर में  बेल का पौधा लगाया जा सकता है। बेलपत्र (Belpatra) या बेल के पत्तों का भगवान शिव की पूजा में अत्यधिक महत्व होता है। माना जाता है कि भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल किया जाए तो जातक की पूजा सफल हो जाती है।भगवान शंकर को तीन पत्तियों वाला बेलपत्र अत्यंत  इन्हें 11, 21 की तरह शुभ अंकों में चढ़ाने से लाभ होगा।

शमी
सावन में शमी के पौधे को लगाना बहुत शुभ माना जाता है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शमी की पत्तियां शिवलिंग पर अर्पित की जाती है। शमी का पौधा घर में लगाने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं

वास्तु दोष खत्म कर देता है
वास्‍तु शास्‍त्र में बेल के पेड़ और पौधे को इतना शुभ बताया गया है कि इस एक पौधे का घर में होना घर के सारे वास्तु दोष खत्म कर देता है। शिव पुराण के अनुसार जिस जगह पर बेलपत्र का पौधा लगा होता है वह जगह काशी तीर्थ के समान पवित्र और पूजनीय हो जाती है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरत्रि में करें राशि के अनुसार माहउपाय,सुख-समृद्धि, धन और मनोवांछित फल मिलते हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...