1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024 Shami plant : सावन में लगाएं शमी का पौधा , भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव होते है प्रसन्न

Sawan 2024 Shami plant : सावन में लगाएं शमी का पौधा , भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव होते है प्रसन्न

सावन का महीना भगवान शिव समर्पित होता है। इस वर्ष श्रावण मास 22 जुलाई 2024 से लेकर 19 अगस्त 2024 तक रहने वाला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024 Shami plant : सावन का महीना भगवान शिव समर्पित होता है। इस वर्ष श्रावण मास 22 जुलाई 2024 से लेकर 19 अगस्त 2024 तक रहने वाला है। भगवान भोलेनाथ की सेवा पूजा में शमी की पत्तियों को अर्पित किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि शमी की पत्तियों को अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव प्रसन्न होते है। शमी का पौधा लगाने के लिए सावन का महीना भी शुभ माना गया है। साथ ही शमी का पौधा शनिवार के दिन लगाना चाहिए। साथ ही रोज सुबह शमी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव प्रसन्न होते है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

शमी का पौधा वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में होना चाहिए। सीधी धूप न होने पर इसे पूर्व या उत्तर पूर्व में रखें।

शनिवार के दिन शमी के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी की तरह ही शमी के पौधे की रोज पूजा करनी चाहिए और दीपक जलाना चाहिए।

ज्योतिष के अनुसार, सप्ताह में मंगलवार और शनिवार के दिन शमी के पत्ते को तोड़ने से बचना चाहिए। ये दिन देवी-देवताओं से जुड़े होते हैं।

शमी को देश के कुछ हिस्सों में खेजड़ी के नाम से भी जाना जाता है। शमी के पौधे का खास इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। शमी का पौधा जीवन में परेशानियों और कष्टों से मुक्ति दिलाने का कार्य करता है। मान्यता है कि भगवान शिव को शमी का पत्ता चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...