1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2024 : सावन में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक , साढ़े साती से मिलेगा छुटकारा

Sawan 2024 : सावन में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक , साढ़े साती से मिलेगा छुटकारा

सावन का महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है और उनकी उपासना के लिए समर्पित होता है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ ही अन्य देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2024 : सावन का महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है और उनकी उपासना के लिए समर्पित होता है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ ही अन्य देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते है। ज्योतिष शास्त्र में देवताओं को प्रसन्न कने क लिए सावन माह के उपाय बताए गए है। आइये जानते है। शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनिदेव इस राशि में 29 मार्च, 2025 तक रहेंगे। इस दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो देवों के देव महादेव की पूजा करने से शनि साढ़े साती का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं  सफलता

अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार के दिन गंगाजल में साबुत उड़द की दाल मिलाकर भगवान शिव का इससे अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भी आपको साढ़े साती से छुटकारा मिल सकता है।

अगर आप धन लाभ चाहते हैं या आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो सावन के महीने में रोज गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

अगर आप संकटमोचन हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा व्यक्ति पर बरसती है और शनिदेव की कृपा से साढ़े साती का प्रभाव दूर हो जाता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरत्रि में करें राशि के अनुसार माहउपाय,सुख-समृद्धि, धन और मनोवांछित फल मिलते हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...