1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Vrat Food :  श्रावण मास में पड़ेंगे कई व्रत, जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं

Sawan Vrat Food :  श्रावण मास में पड़ेंगे कई व्रत, जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं

र्ष, खुशी, हरियाली और भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन आरंभ हो गया है। इस पूरे माह में भक्त गण भगवान शिव और देवी पार्वती की विधि विधान से व्रत रह कर पूजा करते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Vrat Food : हर्ष, खुशी, हरियाली और भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन आरंभ हो गया है। इस पूरे माह में भक्त गण भगवान शिव और देवी पार्वती की विधि विधान से व्रत रह कर पूजा करते हैं। इस वर्ष श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग पर पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन माह में कई व्रत पड़ते है। सावन का पूरा महीना जहां बेहद शुभ होता है, वहीं सावन के सोमवार, एकादशी, प्रदोष और शिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बेहद खास होते हैं। ऐसे में भक्तों इस माह में कई बार व्रत उपवास के नियमों का पालन करना पड़ता है। आइये जानते है भोलेनाथ के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

फल
सावन के पावन महीने में सोमवार का व्रत में फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप व्रत के आहार में केला, संतरा, पपीता और खरबूजा भी जोड़ सकते हैं। अगर आपको समूचा फल खाना पसंद नहीं है, तो आप इनका स्वादिष्ट और पौष्टिक जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

साबूदाना
साबूदाना एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे हर तरह के व्रत के दौरान बेफिक्र होकर खाया जा सकता है। आप उपवास के दौरान साबूदाने से बने व्यंजन साबूदाना खिचड़ी , साबूदाना खीर ,साबूदाना वड़ा ,साबूदाना लड्डू खा सकते हैं।

डेयरी उत्पाद
सावन में उपवास करते समय आप दूध से बने उत्पादों का सेवन कर सकते हैं। इस दौरान आप अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर और छाछ शामिल कर सकते हैं।

मेवे 
सावन में उपवास करते समय आप सभी प्रकार के सूखे मेवे और खाने योग्य बीज खा सकते हैं। व्रत के दौरान अपने आहार में काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और अखरोट शामिल करें।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

समा के चावल
समा का चावल एक प्रकार का बाजरा है, जिसे व्रत के दौरान खाया जाता है।
आप समा के चावल की खिचड़ी को आलू और मूंगफली जैसी सब्जियों के साथ तैयार करके खा सकते हैं।

व्रत के दौरान न करें इन चीजों का सेवन
अगर आप सावन के सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको गेहूं, चावल, ओट्स और जौ,हरी सब्जियां, प्याज, लहसुन और पैकेट वाले भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए। इस पावन महीने के दौरान आपको भूल कर भी मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही सावन के व्रत में नमक खाना भी मना होता है। हालांकि, कई लोग इस दौरान व्रत वाला नमक खा लेते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...