1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Seattle Airport Cyberattack : सिएटल हवाई अड्डे पर इंटरनेट सेवाएं बाधित , कई उड़ानें विलंबित

Seattle Airport Cyberattack : सिएटल हवाई अड्डे पर इंटरनेट सेवाएं बाधित , कई उड़ानें विलंबित

अमेरिका के सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साइबर हमले के कारण  इंटरनेट, फोन, ईमेल और अन्य संचार सेवाएं सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बाधित रहीं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Seattle Airport Cyberattack :अमेरिका के सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साइबर हमले के कारण  इंटरनेट, फोन, ईमेल और अन्य संचार सेवाएं सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बाधित रहीं। खबरों के अनुसार, हवाई अड्डे के अधिकारी हमले की जांच और सेवाएं बहाल करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान

खबरों के अनुसार, हवाई अड्डे के उड्डयन प्रबंध निदेशक लांस लिटल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा, हम आवश्यक सेवाओं को बहाल करने और यात्रियों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। लिटल ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारी परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) और सीमा शुल्क एवं सुरक्षा विभाग सहित अन्य संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि सेवाएं किस हद तक प्रभावित हुई हैं, लेकिन लिटल ने स्पष्ट किया कि इससे यात्रियों की जांच करने की टीएसए की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा है। डेल्टा और अलास्का एयरलाइंस सहित कुछ विमानन कंपनियों ने साइबर हमले से सेवाएं प्रभावित होने से इनकार किया।

 

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...