1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. “किडनी बेचकर घर जा रही” दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट के दाम इतने महंगे कि लोग बोले- घर जाने से सस्ता मालदीव और बैंकॉक जाना!

“किडनी बेचकर घर जा रही” दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट के दाम इतने महंगे कि लोग बोले- घर जाने से सस्ता मालदीव और बैंकॉक जाना!

दिवाली और छठ से पहले घरेलू फ्लाइट टिकट महंगे होने की शिकायतें सामने आई हैं। जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स ने बढ़ते किरायों पर मजाकिया अंदाज में नाराजगी जताई। हवाई किराये और एयरलाइंस की प्राइसिंग को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Flight Tickets: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाकर परिवार के साथ त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार हवाई किराए झटका दे रहे हैं। त्योहारों से पहले घरेलू उड़ानों के महंगे टिकट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। कई यूजर्स ने फ्लाइट टिकट के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए भारत के शहरों के किराए की तुलना बैंकॉक और मालदीव जैसे विदेशी गंतव्यों से की है।

पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

पटना जाने से महंगा पड़ा बैंकॉक का सफर?

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बेंगलुरु से पटना की फ्लाइट का किराया 25,353 रुपये दिखाया गया, जबकि बेंगलुरु से बैंकॉक का किराया 19,122 रुपये था। इस तुलना के बाद यूजर ने सवाल उठाया कि घर जाने से सस्ता विदेश जाना पड़ रहा है।

Latest and Breaking News on NDTVLatest and Breaking News on NDTV

श्रीनगर से सस्ता मालदीव का टिकट?

एक अन्य वायरल पोस्ट में बेंगलुरु से श्रीनगर जाने का किराया 19,174 रुपये बताया गया, जबकि बेंगलुरु से मालदीव की फ्लाइट का किराया 13,033 रुपये दिखाया गया। इन आंकड़ों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किरायों को लेकर बहस छेड़ दी है।

पुणे से पटना जाने के लिए देने होंगे 32 हजार रुपये?

एक अन्य पोस्ट में 5 नवंबर को पुणे से पटना की इंडिगो फ्लाइट का किराया 32,534 रुपये बताया गया, जबकि पुणे से बैंकॉक की उड़ान का किराया 14,451 रुपये दिखाया गया। वहीं, एक यूजर ने बेंगलुरु से दिल्ली जाने के किराये पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि दिवाली पर घर जाने के लिए अब आईफोन खरीदने का सपना छोड़कर किडनी बेचने जैसी नौबत आ गई है।

पढ़ें :- दरांती लेकर मगरमच्छ से भिड़ गई चाची, भतीजी को मगरमच्छ के जबड़े से खींचकर बचाया

इन वायरल पोस्ट के बाद एयरलाइंस की प्राइसिंग और त्योहारों के दौरान बढ़ते हवाई किरायों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, टिकट की कीमतें यात्रा की तारीख, बुकिंग के समय और सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदल सकती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...