गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल में कांग्रेस की विस्तारित CWC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ही कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में कांग्रेस नेता पार्टी के भविष्य की रूपरेखा, प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।
CWC meeting: गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल में कांग्रेस की विस्तारित CWC की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ही कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में कांग्रेस नेता पार्टी के भविष्य की रूपरेखा, प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।
बताया जा रहा है कि, कांगेस की इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान जिला इकाइयों को अधिक अधिकार देने सहित संगठनात्मक सुधारों पर भी जोर दिया गया।
आज सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल में कांग्रेस की विस्तारित CWC की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi के साथ कांग्रेस CWC के सदस्य मौजूद रहे।
📍 अहमदाबाद, गुजरात pic.twitter.com/6y38MZdBB3
पढ़ें :- Video-राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले पोस्टर वार शुरू, बीजेपी बोली-'तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे'
— Congress (@INCIndia) April 8, 2025
वहीं, इस मौके पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, सरदार पटेल जी की जयंती को 150 साल हो रहे हैं और एक्सटेंडेड वर्किंग कमेटी की बैठक का सरदार पटेल स्मारक में होना एक अलग सा महत्व रखता है। सरदार पटेल जी का कांग्रेस, महात्मा गांधी जी और जवाहरलाल नेहरू जी के बीच में एक अटूट रिश्ता था। आधुनिक भारत बनाने में जवाहरलाल नेहरू जी और सरदार पटेल जी दोनों का योगदान था। ये दोनों लोग कांग्रेस के सिपाही थे और महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में काम करते थे। आज लोकतंत्र खतरे में है, संविधान पर आक्रमण हो रहा है। संविधान हमें सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय और आर्थिक न्याय का रास्ता दिखाता है। ये न्याय हर नागरिक को मिले, ये न्याय पथ के मायने हैं। ये अधिवेशन गुजरात में होना ही एक संदेश है।
पूरे देश में उदासी का माहौल है और अंधेरा छाया हुआ है।
• स्टॉक मार्केट, महंगाई, बेरोजगारी के हालात देखिए
• दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और महिलाओं के अन्याय हो रहा हैपढ़ें :- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर शीर्ष नेतृत्व नाराज, जयराम रमेश ने कही ये बातें
ये सब आप देखेंगे तो समझ आएगा कि कांग्रेस ने गुजरात की धरती पर आने का निर्णय क्यों लिया। हम फिर यहां से ऊर्जा… pic.twitter.com/cO2jZ1tEZd
— Congress (@INCIndia) April 8, 2025
पवन खेड़ा ने इस दौरान कहा कि, पूरे देश में उदासी का माहौल है और अंधेरा छाया हुआ है। स्टॉक मार्केट, महंगाई, बेरोजगारी के हालात देखिए… दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और महिलाओं के अन्याय हो रहा है। ये सब आप देखेंगे तो समझ आएगा कि कांग्रेस ने गुजरात की धरती पर आने का निर्णय क्यों लिया। हम फिर यहां से ऊर्जा लेकर इन चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। जब भी ऐसा माहौल आया है कांग्रेस ने सही कदम उठाए हैं। आजादी के आंदोलन में भी गुजरात ने ही दिशा दी थी। अब भी पूरा देश कांग्रेस की ओर उम्मीद की निगाहों से देख रहा है, जनता को भरोसा है- कांग्रेस ही रास्ता दिखाएगी।