1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sensex Closing Bell : भारतीय शेयर बाजार नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 72,720.96 व निफ्टी 21,928.25 के नए शिखर को छुआ

Sensex Closing Bell : भारतीय शेयर बाजार नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 72,720.96 व निफ्टी 21,928.25 के नए शिखर को छुआ

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market)  में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बंपर खरीदारी दिखी और बाजार नए ऑल टाइम हाई (New All-Time High) पर पहुंच गया है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क (BSE Sensex Benchmark) पहली बार 72,720.96 के स्तर पर पहुंचा। वहीं निफ्टी (Nifty) भी पहली बार 21900 का लेवल पार कर 21,928.25 के स्तर पर पहुंच गया।

By santosh singh 
Updated Date

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market)  में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बंपर खरीदारी दिखी और बाजार नए ऑल टाइम हाई (New All-Time High) पर पहुंच गया है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क (BSE Sensex Benchmark) पहली बार 72,720.96 के स्तर पर पहुंचा। वहीं निफ्टी (Nifty) भी पहली बार 21900 का लेवल पार कर 21,928.25 के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर (PSU Banking Sector) के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी और ये सेक्टर्स टॉप गेनर्स रहे।

पढ़ें :- नेपाली चाय पर भारत की डिजिटल और लैब स्ट्राइक, 83 फैक्ट्रियां ठप, करीब 60 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

ये रहे निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex Index) 847.27 अंक या 1.18% की बढ़त के साथ 72,568.45 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty Index) 247.35 अंकों या 1.14% की बढ़त के साथ 21,894.55 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 82.92 के स्तर पर बंद हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...