1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sensex Closing Bell : शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के आठ लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 1053 अंक टूटा और निफ्टी 21250 से नीचे

Sensex Closing Bell : शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के आठ लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 1053 अंक टूटा और निफ्टी 21250 से नीचे

घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) में मंथली एक्सपायरी और बजट से पहले मंगलवार को बड़ी मुनाफा वसूली दिखी और बेंचमार्क इंडेक्स (Benchmark Index) धड़ाम हो गए। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) मंगलवार की सुबह मजबूत शुरुआत बावजूद गिरकर लाल निशान पर बंद हुए।

By santosh singh 
Updated Date

Sensex Closing Bell : घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) में मंथली एक्सपायरी और बजट से पहले मंगलवार को बड़ी मुनाफा वसूली दिखी और बेंचमार्क इंडेक्स (Benchmark Index) धड़ाम हो गए। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) मंगलवार की सुबह मजबूत शुरुआत बावजूद गिरकर लाल निशान पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex)  1,053.10 अंकों यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 70,370.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी (Nifty)  333.00 अंक या 1.54 फीसदी टूटकर 21,238.80 के स्तर पर बंद हुआ।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में बैंकिंग, मेटल, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में जमकर बिकवाली देखी गई। एकमात्र फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी पर इससे बाजार मजबूती हासिल नहीं कर पाया और आखिरकार लाल निशान पर ही बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की गिरावट के दौरान निवेशकों को करीब आठ लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...