1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Veg Fried Rice Recipe: नये साल के मौके पर मेहमानों को सर्व करें या परिवार के साथ लें वेज फ्राइड राइस के जायके का आनंद

Veg Fried Rice Recipe: नये साल के मौके पर मेहमानों को सर्व करें या परिवार के साथ लें वेज फ्राइड राइस के जायके का आनंद

चाईनीज लवर्स की कमी नहीं है, बच्चे और बड़े सभी लोग शौक से खाना पसंद करते है और अगर फ्राइड राइस की बात की जाय तो फिर क्या ही कहने। अगर इस साल नये साल के जश्न के मैन्यू में आप वेज फ्राइड राइस ऐड करना चाहती हैं तो खास आपके लिए हम इसकी रेसिपी लेकर आये है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चाईनीज लवर्स की कमी नहीं है, बच्चे और बड़े सभी लोग शौक से खाना पसंद करते है और अगर फ्राइड राइस की बात की जाय तो फिर क्या ही कहने। अगर इस साल नये साल के जश्न के मैन्यू में आप वेज फ्राइड राइस ऐड करना चाहती हैं तो खास आपके लिए हम इसकी रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप मेहमानों को भी सर्व कर सकती है और परिवार के साथ भी इसका आनंद ले सकती हैं। तो चलिए जानते है वेज फ्राइड राइस की रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

वेज फ्राइड राइस बनाने के लिए जरुरी सामग्री:

– पका हुआ बासमती चावल – 2 कप
– गाजर (बारीक कटी हुई) – 1/4 कप
– शिमला मिर्च (हरी, पीली, लाल – बारीक कटी हुई) – 1/4 कप
– हरी बीन्स (बारीक कटी हुई) – 1/4 कप
– पत्ता गोभी (कटी हुई) – 1/4 कप
– मटर (उबली हुई) – 1/4 कप
– हरा प्याज (कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच
– लहसुन (बारीक कटा हुआ) – 4-5 कलियाँ
– अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
– सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
– विनेगर (सिरका) – 1 छोटा चम्मच
– चिली सॉस – 1 बड़ा चम्मच
– काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– नमक – स्वादानुसार
– तेल – 2 बड़े चम्मच

वेज फ्राइड राइस बनाने का तरीका
– सबसे पहले चावल को अच्छे से पका लें और ठंडा होने के लिए रख दें। चावल के दाने अलग-अलग होने चाहिए।

2. सब्जियां भूनें:
– एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
– उसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
– गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, और पत्ता गोभी डालें। सब्जियों को तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

3. मसाले डालें:
– अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, और विनेगर डालें।
– काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

4. चावल मिलाएं:
– पके हुए चावल को कढ़ाई में डालें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
– 2-3 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं।

5. सजावट:
– ऊपर से हरे प्याज डालें और गरमागरम परोसें।

परोसने का तरीका:
वेज फ्राइड राइस को अकेले खा सकते हैं या मंचूरियन जैसी ग्रेवी के साथ परोस सकते हैं।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...