1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Palak chaat: घर में अचानक आ गए हैं मेहमान को उन्हें सर्व करें टेस्टी पालक चाट, ये है बनाने का बेहद आसान तरीका

Palak chaat: घर में अचानक आ गए हैं मेहमान को उन्हें सर्व करें टेस्टी पालक चाट, ये है बनाने का बेहद आसान तरीका

कभी कभी खाना खाने के बाद भी कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है, ये क्रेविंग दिन और रात या शाम किसी भी समय हो सकती हैं। ऐसे में कुछ ऐसा हो जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी तो फिर क्या कहने। आज हम आपको पालक की चाट बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप बहुत ही स्वाद लेकर खाएंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कभी कभी खाना खाने के बाद भी कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है, ये क्रेविंग दिन और रात या शाम किसी भी समय हो सकती हैं। ऐसे में कुछ ऐसा हो जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी तो फिर क्या कहने। आज हम आपको पालक की चाट बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप बहुत ही स्वाद लेकर खाएंगे। और एक बार खाने के बाद आपके परिवार के सदस्य भी इसे बनाने की डिमांड करेंगे।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आयरन से भरपूर पालक तमाम बीमारियों में बेहद फायदेमंद होती है। इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, मैंगनीज और विटामिन के अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो हड्डियों के लिए जरुरी होता है। पालक को डाइट में शामिल करने से खून की कमी,एनीमिया, डायबिटीज जैसी तमाम बीमारियों में आराम पहुंचाता है साथ ही आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है। तो चलिए जानते  हैं पालक की चाट बनाने का तरीका।

पालक चाट बनाने के लिए सामग्री

1 कप बेसन
1 टी स्पून नमक
1/2 टी स्पून अजवाइन
2 कप पानी
एक चुटकी हल्दी
4 टेबल स्पून दही
7-8 पालक के पत्ते
एक चुटकी काला नमक
एक चुटकी जीरा
एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर
2 टी स्पून प्याज़
2 टी स्पून टमाटर
1 हरी मिर्च
2 टी स्पून इमली की चटनी
2 टी स्पून पुदीने की चटनी
1 टी स्पून बूंदी
1 टी स्पून अनार
1 टी स्पून सेव

पालक चाट बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

पालक की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक कप बेसन लें, इसमें नमक, अजवाइन और पानी डालें।इसको अच्छे से फेंटकर स्मूद बैटर बना लें। अगर जरूरत पड़े तो आप और पानी डाल सकते हैं। एक चुटकी हल्छी डालकर दोबारा मिक्स करें।

अब पालक के पत्ते लें, इन्हें बेसन के घोल में डालें, यह बेसन के घोल से पूरी तरह ढक जाएं। और इन्हें एक पैन में डीप फ्राई करें।फ्राई किए गए क्रिस्पी पालक पत्ता को प्लेट में लगाएं और इस पर दही डालें।इसके ऊपर अब सभी मसाले और चटनी डालकर गार्निश करें।6.काला नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, इमली की चटनी और पुदीने की चटनी डालें। आप अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते हैं।7.आखिर में बूंदी, अनार और सेव से गार्निश करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...