1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Shahi Tukda Recipe: आज बच्चों को टिफिन में दें उनका फेवरेट शाही टुकड़ा, ये है बनाने का तरीका

Shahi Tukda Recipe: आज बच्चों को टिफिन में दें उनका फेवरेट शाही टुकड़ा, ये है बनाने का तरीका

बचपन में अक्सर मीठा खाने का जब मन करता था तो मां घर में ही ब्रेड का शाही टुकड़ा बनाकर खिला देती थी। मीठी चाशनी में डुबी हुई ब्रेड की बनी शाही टुकड़ा खाने में जितना टेस्टी होता है इसे बनाना उतना ही मुश्किल। कई लोगो की शिकायत होती जब वे शाही टुकड़ा बनाती है तो ब्रेड एकदम हलवा जैसी हो जाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बचपन में अक्सर मीठा खाने का जब मन करता था तो मां घर में ही ब्रेड का शाही टुकड़ा बनाकर खिला देती थी। मीठी चाशनी में डुबी हुई ब्रेड की बनी शाही टुकड़ा खाने में जितना टेस्टी होता है इसे बनाना उतना ही मुश्किल। कई लोगो की शिकायत होती जब वे शाही टुकड़ा बनाती है तो ब्रेड एकदम हलवा जैसी हो जाती है। आज हम आपको शाही टुकड़ा की रेसिपी बताने जा रहे है। इस तरह से बनाने पर शाही टुकड़ा एक मां के हाथों जैसा स्वाद होगा। तो चलिए जानते है इसे  बनाने का तरीका।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

शाही टुकड़ा बनाने के लिए जरुर सामग्री

4-6 स्लाइस सफेद या ब्राउन ब्रेड

1 कप चीनी (चाशनी के लिए)

1/2 कप पानी- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

पढ़ें :- Besan Toast :  बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

1/4 कप देसी घी

रबड़ी या मलाई (सर्विंग के लिए)

कटे हुए पिस्ता और बादाम (सजावट के लिए)

शाही टुकड़ा बनाने का तरीका

ब्रेड की तैयारी

पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क

शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले सफेद या ब्राउन ब्रेड लें। ब्रेड के किनारों को काटकर इसे त्रिकोण या चौकोर आकार में काट लें। एक पैन में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालकर गर्म करें। इसे 1 तार की चाशनी बनने तक पकाएं। चाशनी में खुशबू के लिए 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालें।

इसके बाद एक कढ़ाई में देसी घी डालकर गरम करें। जब घी गर्म हो जाए, तो उसमें एक-एक करके ब्रेड के टुकड़े डालें और हाई फ्लेम पर सुनहरा होने तक सेंक लें। फ्राई किए हुए टुकड़ों को पेपर नेपकिन पर निकाल लें।ब्रेड को चाशनी में डुबोएं जब चाशनी हल्की ठंडी हो जाए, तो उसमें फ्राई किए हुए शाही टुकड़ों को डालें।

उन्हें चाशनी में अच्छे से डुबोकर प्लेट में निकाल लें। शाही टुकड़े पर रबड़ी, मिल्कमेड या मलाई लगाएं। फिर इसे कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाएं। इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।स्वादिष्ट शाही टुकड़े तैयार हैं। ये बच्चों और बड़ों सभी को बेहद पसंद आएंगे।

आप इन्हें किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं। इनका स्वाद गुलाब जामुन से भी बढ़िया होता है!इस सरल रेसिपी के जरिए आप घर पर ही बिना किसी झंझट के मीठा बना सकते हैं। अगली बार जब मीठा खाने का मन हो, तो इस शाही टुकड़े को जरूर ट्राई करें!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...