HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3.  Shakarkand : शकरकंद सर्दियों का मेवा है, पौष्टिक के साथ होता है चमत्कारी

 Shakarkand : शकरकंद सर्दियों का मेवा है, पौष्टिक के साथ होता है चमत्कारी

शकरकंद सर्दियों का मेवा है। आग में भुनी हुई शकरकंद स्वादिष्ट के साथ् पौष्टिक भी है। शकरकंद प्राकृतिक ऊर्जा के स्रोत भी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakarkand: शकरकंद सर्दियों का मेवा है। आग में भुनी हुई शकरकंद स्वादिष्ट के साथ् पौष्टिक भी है। शकरकंद प्राकृतिक ऊर्जा के स्रोत भी है। शकरकंद का हलवा ,भुना हुआ शकरकंद, कुरकुरा बेक्ड शकरकंद, गुजराती सांभरिया शाक ,गुजराती भरवां सब्जी ,मिक्स वेजिटेबल सांभरिया लोगों में बहुत लोकप्रिय है। ये मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद  होता है। रिपोर्ट के मुताबिक शकरकंद में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है।

पढ़ें :- Side effects of Bun: हमेशा बालों में जुड़ा बांधे रहने की आदत की वजह से आपको हो सकती हैं ये दिक्कतें

शकरकंद के प्रकार तीन तरह के होते हैं।
गुलाबी शकरकंद
लाल शकरकंद
सफेद शकरकंद

शकरकंद  विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, फास्फोरस और बीटा कैरोटीन का स्रोत होता है जिसके कारण पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें में फाइबर होता है, जो वेट लॉस में सहायक होता है। शकरकंद वसा कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। यह आपके शरीर में सूजन कम करता है।हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको शकरकंद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...