1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Dev Nakshatra Parivartan  :शनि देव करने वाले है नक्षत्र परिवर्तन , इन राशियों पर बरसाएंगे कृपा

Shani Dev Nakshatra Parivartan  :शनि देव करने वाले है नक्षत्र परिवर्तन , इन राशियों पर बरसाएंगे कृपा

शनिदेव को ग्रहमंडल के न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। सभी के कर्मों का हिसाब रखते है। 6 अप्रैल को कर्मफलदाता शनि नक्षत्र गोचर करके पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Dev Nakshatra Parivartan :  शनिदेव को ग्रहमंडल के न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। सभी के कर्मों का हिसाब रखते है। 6 अप्रैल को कर्मफलदाता शनि नक्षत्र गोचर करके पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।  शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 6 अप्रैल को दोपहर 3:55 मिनट पर प्रवेश करेंगे और वहां 3 अक्टूबर तक रहेंगे। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं। न्याय के देवता शनि देव गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेगी। 3 राशियों के लिए तो यह सूर्य ग्रहण और उसके बाद शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। इन लोगों को करियर में बड़ा लाभ हो सकता है। नई नौकरी, वेतन वृद्धि, मनचाहा पद, प्रतिष्ठा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मेष: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वाले जातकों को तरक्की मिलने के प्रबल योग बनेंगे। ये जातक जमकर पैसा कमाएंगे। करियर में ऊंचाइयां छुएंगे। आपके जीवन में एक के बाद एक कई खुशियां आएंगी।

वृषभ: शनिदेव का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश वृषभ वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। करियर में ऊंची छलांग लगाएंगे। सभी अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। इससे आप बड़ी राहत महसूस करेंगे।

मकर: शनि के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ फल मकर राशि वालों को भी मिलेगा। आप आर्थिक लाभ के साथ-साथ समाज में मान सम्मान पाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी के योग हैं। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...