1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shanivar Upay : शनिवार को तिल के तेल का दीपक जलाएं , परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Shanivar Upay : शनिवार को तिल के तेल का दीपक जलाएं , परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

न्याय के देवता शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि देव सबसे धीमी चाल चलते हैं। जहां हर ग्रह ढाई महीने में या 45 दिन में अपनी चाल बदल लेता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shanivar Upay : न्याय के देवता शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि देव सबसे धीमी चाल चलते हैं। जहां हर ग्रह ढाई महीने में या 45 दिन में अपनी चाल बदल लेता है। वहीं शनि ढाई वर्ष में अपनी चाल बदलते हैं। शनि जीवन में हर तरह के कर्मों का कारक और फलदाता होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनका विधि-विधान से पूजन करना चाहिए और इसके लिए शनिवार का दिन सबसे खास है। कई बार लोगों का जीवन कठिनाइयों और परेशानियों से घिर जाता है, जिसका कारण शनि दोष हो सकता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करना चाहिए। आइये जानते है।

पढ़ें :- 20 जून 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशियों के लोग आर्थिक मामलों में सावधानी रखें

सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है और इस दिन लोग उनके मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार के दिन किए गए कुछ कार्य आपको कई परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं।

शनिवार का व्रत करना भी बहुत लाभदायक माना गया है।

शनिवार के दिन शनिदेव के साथ ही भैरव महाराज का भी पूजन किया जाता है। संभव हो तो भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और मंदिर में सरसों का तेल का दान करना भी शुभ माना गया है।

शनिवार के दिन केवल पश्चिम और दक्षिण दिशा में यात्रा करनी चाहिए। ऐसा करने से यात्रा शुभ फल प्रदान करती है।

पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण

शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलानी चाहिए। इसके अलावा यदि शनिवार के दिन सुबह उठते ही काली गाय या काले कुत्ते पर नजर पड़ जाए तो यह एक शुभ संकेत होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...