1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shardiya Navratri 2026 : कल से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 : कल से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि कल यानि कि 11 अक्टूबर से आरंभ हो रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shardiya Navratri 2026 : शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि कल यानि कि 11 अक्टूबर से आरंभ हो रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 09:19 बजे से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर की रात 09:30 बजे तक रहेगी, इसलिए उदया तिथि के अनुसार कलश स्थापना (घटस्थापना) 11 अक्टूबर को ही की जाएगी। इस बार माता दुर्गा का आगमन हाती पर हो रहा है, जिसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा से पहले नोट कर लें सामग्री, जानें घटस्थापना की संपूर्ण विधि

घटस्थापना (कलश स्थापना) शुभ मुहूर्त

• प्रातः काल का मुहूर्त: सुबह 06:19 बजे से लेकर सुबह 10:12 बजे तक।
• अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:44 बजे से लेकर दोपहर 12:31 बजे तक।

शुभ संयोग
इस साल की नवरात्रि बेहद खास है क्योंकि इस दौरान 100 साल बाद 3 महा-राजयोग बन रहे हैं, जो कई राशियों के लिए धन-धान्य और समृद्धि के नए द्वार खोलेंगे। इसके साथ ही पहले दिन द्विपुष्कर योग, चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग का अद्भुत संयोग भी देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- शारदीय नवरात्र 2026: नवरात्र में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा, जानें किस दिन लगेगा कौन-सा भोग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...