1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Share Market : शेयर मार्केट में लौटी रौनक, बंपर उछाल के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market : शेयर मार्केट में लौटी रौनक, बंपर उछाल के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market :  शेयर मार्केट की शुरुआत गुरुवार को बंपर उछाल के साथ हुई। शेयर बाजार (Share Market) में रौनक लौट आई है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर प्री-ओपनिंग में हिन्दुस्तान यूनिलीवर को छोड़ सभी स्टॉक्स हरे निशान पर थे।

By santosh singh 
Updated Date

Share Market :  शेयर मार्केट की शुरुआत गुरुवार को बंपर उछाल के साथ हुई। शेयर बाजार (Share Market) में रौनक लौट आई है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर प्री-ओपनिंग में हिन्दुस्तान यूनिलीवर को छोड़ सभी स्टॉक्स हरे निशान पर थे। सेंसेक्स 405 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 72507 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने 150 अंकों के फायदे के साथ 21989 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

तेजी की पटरी पर सरपट भग रही शेयर मार्केट की गाड़ी में निफ्टी 22000 के पार चला गया है। सेंसेक्स भी 72696 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी टाप गेनर में टाटा स्टील करीब 3 फीसद ऊपर चढ़कर 150 रुपये पर पहुंच गया है। जेएसडब्ल्यू स्टील में भी करीब 3 फीसद की बढ़त है। बीपीसीएल , हिन्डाल्को और पावर ग्रिड में 2 फीसद से अधिक की बढ़त है। निफ्टी टॉप लूजर में ब्रिटानिया, नेस्ले, हीरो मोटो, डॉक्टर रेड्डी और मारुति हैं।

आज एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। निक्केई नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों से समर्थित अमेरिकी शेयर सूचकांक भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के नेतृत्व वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC ) ने फेडरल फंड दर को 5.25% – 5.5% पर रखा।

आज गिफ्ट निफ्टी 22,078 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 170 अंक का ऊपर था। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए शानदार शुरुआत का संकेत दे रहा था।

यूएस फेड की मौद्रिक नीति के नतीजे के बाद वॉल स्ट्रीट पर रात भर की तेजी को देखते हुए एशियाई बाजारों में तेजी का कारोबार हुआ। पान का निक्केई 225 1.57% उछलकर एक नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि टोपिक्स 1.41% की बढ़त के साथ नया इतिहास रचा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.52% बढ़कर अप्रैल 2022 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि कोस्डैक 1.48% बढ़ गया।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 401.37 अंक या 1.03% उछलकर 39,512.13 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 46.11 अंक या 0.89% बढ़कर 5,224.62 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 202.62 अंक या 1.25% बढ़कर 16,369.41 पर बंद हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...