1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shocking case: फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला, एक ही युवक को छह बार सांप ने काटा, सपने में आकर बोला अभी और डसूंगा

Shocking case: फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला, एक ही युवक को छह बार सांप ने काटा, सपने में आकर बोला अभी और डसूंगा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक को डेढ़ महीने के अंदर सांप ने छह बार काटा है। हर बार युवक ठीक हो जाता है। एक ही शख्स को बार बार काटने की वजह से युवक के परिजनों के साथ साथ डॉक्टर्स भी हैरान है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shocking case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक को डेढ़ महीने के अंदर सांप ने छह बार काटा है। हर बार युवक ठीक हो जाता है। एक ही शख्स को बार बार काटने की वजह से युवक के परिजनों के साथ साथ डॉक्टर्स भी हैरान है।

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला विकास को 34 दिन में सांप ने छह बार काटा है। पीड़ित युवक ने मीडिया को बताया कि सांप के काटने से पहले ही उसे एहसास हो जाता है।

सांप उसे शनिवार के दिन या फिर रविवार के दिन काटता है। युवक ने बताया कि जब सांप तीन बार काट चुका था तो उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने सलाह दी थी तुम अपना घर छोड़कर कहीं बाहर रहो।

युवक ने बताया कि मैं अपने मौसी के घर चला गया। मगर सांप ने मुझे वहां भी काट लिया जिसके बाद मैं अपने चाचा के घर रहने के लिए चला गया वहां भी सांप ने उसे काट लिया।युवक ने बताया कि उसने सांप उसके सपने में आय़ा था है कहा था कि मैं तुझे तीन बार और डसूंगा, इसके बाद तुझे कोई नहीं बचा पाएगा।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...