बिहार की राजनीति से जुड़ी मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Former Chief Minister Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद लगातार चर्चा का बाजार गर्म था कि अब जदयू (JDU) की कमान किसके हाथ में जाएगी? इसी बीच नीतीश कुमार ने जदयू (JDU) के विधायक दल के नेता के लिए श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है।
पटना। बिहार की राजनीति से जुड़ी मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Former Chief Minister Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद लगातार चर्चा का बाजार गर्म था कि अब जदयू (JDU) की कमान किसके हाथ में जाएगी? इसी बीच नीतीश कुमार ने जदयू (JDU) के विधायक दल के नेता के लिए श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है। अब श्रवण कुमार (Shravan Kumar) जदयू (JDU) के विधायक दल के नेता होंगे और सारे महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भागीदारी होगी। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने जदयू (JDU) की बैठक में उनका नाम अधिकृत किया था और अब इसकी जानकारी विधानसभा सचिवालय को दी गई है।
बता दें कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नेता के चयन पर चर्चा की गई। विधायकों ने पहले ही श्रवण कुमार (Shravan Kumar) के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर अब पार्टी नेतृत्व ने भी अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है।
तीन दिन पहले दी गई Y+ सुरक्षा
गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) की सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सुरक्षा व्यवस्था में यह विस्तार अप्रैल 2026 में राज्य सरकार द्वारा किए गए हालिया बदलावों के तहत किया गया है।
नालंदा से 1995 से लगातार बन रहे विधायक
श्रवण कुमार (Shravan Kumar) नालंदा विधानसभा सीट (Nalanda Assembly Seat) से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। 1995 से वे हर चुनाव में इस सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं। जदयू की 20 अप्रैल को हुई बैठक में विधायक दल का नेता चुनने के लिए सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था। इसके बाद से कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि तीन दिन पूर्व ही श्रवण कुमार (Shravan Kumar) की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। उन्हें एस्कॉर्ट के साथ Y+ सुरक्षा मुहैया कराई गई है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।