1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shravan Putrada Ekadashi 2024 : श्रावण पुत्रदा एकादशी पर करें विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की पूजा , बन रहा है विशेष योग

Shravan Putrada Ekadashi 2024 : श्रावण पुत्रदा एकादशी पर करें विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की पूजा , बन रहा है विशेष योग

भोलेनाथ (Lord Shiva) का सबसे प्रिय माह सावन है। इस माह की एकादशी को एकादशी पर श्रावण पुत्रदा एकादशी (Ekadashi) मनाई जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shravan Putrada Ekadashi 2024 : भोलेनाथ (Lord Shiva) का सबसे प्रिय माह सावन है। इस माह की एकादशी को एकादशी पर श्रावण पुत्रदा एकादशी (Ekadashi) मनाई जाती है। मान्यतानुसार,श्रावण पुत्रदा एकादशी पर सुहागिन महिलाएं अगर व्रत करती हैं और विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की पूजा करती हैं तो उनके घर में पुत्र का जन्म होता है।  इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और निर्जला व्रत रखकर पुत्रदा एकादशी की कथा सुनी जाती है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

 श्रावण पुत्रदा एकादशी
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी इस साल 16 अगस्त के दिन मनाई जाएगी। श्रावण पुत्रदा एकादशी की तिथि एक दिन पहले 15 अगस्त को सुबह 10:26 पर शुरू हो जाएगी, वहीं इसका समापन 16 अगस्त को सुबह 9:39 पर होगा। ऐसे में वैष्णव समाज के अनुसार, 16 अगस्त को ही श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वहीं, व्रत पारण का समय 17 अगस्त को सुबह 5:51 से लेकर सुबह 8:05 तक रहेगा।

श्रावण पुत्रदा एकादशी पर शुभ योग

पुत्रदा एकादशी वाले दिन तुलसी दल( तुलसी की पत्ती) और पीले फूलों से भगवान विष्णु की पूजा करें। नारायण की पूजा तुलसी दल और पीले फूल के बिना अधूरी मानी जाती है। इनसे पूजा करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

व्रत का शुभ फल पूर्णत: प्राप्त होगा
आप भोग में इस दिन भगवान विष्णु को प्रसाद के तौर पर फल, मिठाई और मेवा चढ़ा सकते हैं। इस जितना हो सके भगवान विष्णु के नाम का जाप करें और रात्रि के समय जागरण करें तो इस व्रत का शुभ फल पूर्णत: प्राप्त होगा।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
इस दिन आप भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। इस मंत्र का जाप करने से श्री हरि की आप पर असीम कृपा बरसेगी और घर में संतान का सुख बना रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...