1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SHUATS University : कुलपति प्रो. आरबी लाल गिरफ्तार, 12 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

SHUATS University : कुलपति प्रो. आरबी लाल गिरफ्तार, 12 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय (SHUATS University)  के कुलपति प्रो. आरबी लाल (Vice Chancellor RB Lal)  को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज मामले में की गई है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय (SHUATS University)  के कुलपति प्रो. आरबी लाल (Vice Chancellor RB Lal)  को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज मामले में की गई है। उन्होंने हड़ताली शिक्षकों को बातचीत के लिए विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बुलाया था, वे शिक्षकों से बात कर रहे थे तभी पुलिस वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- नेपाली चाय पर भारत की डिजिटल और लैब स्ट्राइक, 83 फैक्ट्रियां ठप, करीब 60 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट

कोर्ट के आदेश पर उन्हें 12 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में नैनी जेल (Naini jail) भेज दिया गया। पुलिस उन्हें इलाज के लिए चाका ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। इसके बाद उसे एसीजेएम 7 फलक गांगुली की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस की ओर से दाखिल रिमांड अर्जी स्वीकार कर ली। ये गिरफ्तारी यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस से हुई। वेतन न मिलने के कारण विश्वविद्यालय के शिक्षक 11 महीने से हड़ताल पर थे। इसे लेकर काफी समय से आंदोलन और विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

लाल को पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी (Sarvendra Vikram Singh) की एफआईआर (FIR) पर गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने रविवार को नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे टहलने के लिए अरैल बांध रोड पर आए थे। इस दौरान उनके दोस्त सर्वेंद्र विक्रम सिंह (Sarvendra Vikram Singh) भी उनके साथ थे । लौटते समय कुलपति आरबी लाल अपने दो साथियों के साथ फॉर्च्यूनर कार में आये और हत्या के प्रयास की नियत से उन्हें ललकारा तो उनके दोनों साथियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दिवाकर और उसका साथी सर्वेंद्र बाल-बाल बच गए।

हड़ताल कर रहे शिक्षकों से मिलने पहुंचे थे कुलपति

बता दें कि शुआट्स विश्‍वविद्यालय (SHUATS)  के शिक्षक पिछले 11 महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर चल रहे हैं। रविवार को भी शिक्षक हड़ताल पर थे। इस बीच विश्‍वविद्यालय के गेस्‍ट हाउस में हड़ताली शिक्षकों से बातचीत करने के लिए कुलपति प्रो. आरबी लाल (Vice Chancellor RB Lal ) पहुंचे। कुलपति प्रो. आरबी लाल (Vice Chancellor Prof. RB Lal )  शिक्षकों से बातचीत कर रहे थे कि अचानक पुलिस धमक पड़ी। पुलिस ने आरबी लाल (RB Lal )को गिरफ्तार कर ली।

पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...