1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Side effects of lemon: डेली करते हैं नींबू या नींबू पानी का सेवन, तो जान ले इससे होने वाले नुकसान

Side effects of lemon: डेली करते हैं नींबू या नींबू पानी का सेवन, तो जान ले इससे होने वाले नुकसान

नींबू विटामिन सी से लेकर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके फायदों को देखते हुए अधिकतर लोग डेली सुबह खाली पेट पीते हैं। ताकि वजन नियंत्रित रहे और सेहत को इसके फायदे मिलते रहें। लेकिन शायद ये नहीं जानते कि यहीं नींबू पानी कई लोगो के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नींबू विटामिन सी से लेकर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके फायदों को देखते हुए अधिकतर लोग डेली सुबह खाली पेट पीते हैं। ताकि वजन नियंत्रित रहे और सेहत को इसके फायदे मिलते रहें। लेकिन शायद ये नहीं जानते कि यहीं नींबू पानी कई लोगो के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पढ़ें :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मोहम्मद शमी ने की मुलाकात, राजनीति की पिच पर उतरने की अटकलें तेज

नींबू एसिडिक फल है और जिन लोगो को गैस्ट्रोइसोफेगल रिफल्क्स और पेप्टिक अल्सर जैसी दिक्कतें होती हैं उन्हें नींबू का सेवन करने से बचना चाहिए।
इन बीमारियों में नीबू खाने से हाटे बने, एसिड रिफ्लक्स जैसे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो जाती है। ऐसे लोगों को सलाह दी जाती है कि या तो नींबू ना खाएं या फिर बहुत कम मात्रा में लें जिससे कि दिक्कत ना पैदा हो।

इसके अलावा नींबू से दांतो से संबंधित कई दिक्कतें होने लगती है। जिन लोगों के दातों पर लगा इनेमल घिस चुका है, दांतों में सेंसेटिविटी की समस्या रहती है। ऐसे लोगों को नींबू का रस या नींबू नहीं खाना चाहिए। खासतौर पर रोजाना नींबू के रस को बिना पानी में डाइल्यूट किए पीना या फिर ज्यादा मात्रा में खाना दांतों की समस्या को बढ़ा सकता है।

साथ ही नींबू से एलर्जी बहुत कम लोगों को होती है लेकिन अगर नींबू जैसे खट्टे फल खाकर खुजली, दाने जैसी दिक्कत होती है। या फिर होंठ, जीभ या गले में सूजन आ जाती हैं। तो ऐसे लोगों को नींबू अवॉएड करना चाहिए।

पढ़ें :- Video- मेरठ में दूल्हे के घरवालों ने दहेज में मांगी थार! लड़की पक्ष ने खिलौना वाली कार पकड़ा तोड़ा रिश्ता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...