1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sikkim Cloud Burst : सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही की बाढ़, सेना के 23 जवान लापता,तलाशी अभियान शुरू

Sikkim Cloud Burst : सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही की बाढ़, सेना के 23 जवान लापता,तलाशी अभियान शुरू

Sikkim Cloud Burst : उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील (Lhonak Lake in North Sikkim) के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी (Lachen Valley) में तीस्ता नदी (Teesta River) में अचानक बाढ़ आ गई है। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और अधिक विवरण का इंतजार किया जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sikkim Cloud Burst : उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील (Lhonak Lake in North Sikkim) के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी (Lachen Valley) में तीस्ता नदी (Teesta River) में अचानक बाढ़ आ गई है। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और अधिक विवरण का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि चुंगथांग बांध Chungthang Dam) से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। 23 जवानों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़

रक्षा पीआरओ (Defense PRO) के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी (Lachen Valley)  में तीस्ता नदी (Teesta River)  में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है।

15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ा

रक्षा पीआरओ (Defense PRO) के मुताबिक, चुंगथांग बांध (Chungthang Dam) से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हुए।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने लिया हालात का जायजा

इस बीच मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Chief Minister Prem Singh Tamang) ने सिंगताम में स्थिति का जायजा लिया। वहं भाजपा नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया (BJP leader Ugyen Tshering Gyatso Bhutia) ने कहा कि सिंगताम में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को भारी क्षति हुई है। कुछ लोगों के लापता होने की भी जानकारी है। उन्हें ढूंढने की कोशिशें जारी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...