1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Singapore President: भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने ली सिंगापुर के राष्ट्रपति पद की शपथ, इनके बारे में जानिए

Singapore President: भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने ली सिंगापुर के राष्ट्रपति पद की शपथ, इनके बारे में जानिए

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने गुरुवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति बने हैं और इनका कार्यकाल छह साल रहेगा। थर्मन शनमुगरत्नम ने हलीमा याकूब की जगह ली है। बता दें कि, थर्मन शनमुगरत्नम राष्ट्रपति बनने से पहले कई प्रमुख पदों पर काम किए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Singapore President: भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने गुरुवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति बने हैं और इनका कार्यकाल छह साल रहेगा। थर्मन शनमुगरत्नम ने हलीमा याकूब की जगह ली है। बता दें कि, थर्मन शनमुगरत्नम राष्ट्रपति बनने से पहले कई प्रमुख पदों पर काम किए थे।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

वह 2019 से 2023 तक वरिष्ठ मंत्री, 2015 से 2023 तक सामाजिक नीतियों के समन्वय मंत्री और 2011 से 2023 तक सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के अध्यक्ष शामिल थे। उन्होंने मई 2011 से मई 2019 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में भी काम किया था।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व आर्थिक मंच और संयुक्त राष्ट्र सहित कई वैश्विक संगठनों में प्रमुख पदों पर भी कार्य किया है। बता दें कि, थर्मन शनमुगरत्नम को हाल में हुए चुनाव में चीनी समुदाय का बड़ा समर्थन मिला था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...