1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

स्मार्ट होम में स्मार्ट रोबोट क्लीनर अब घरों में झाड़ू-पोछा की टेंशन दूर करेगा। ड्रीम डी20 अल्ट्रा दिखने में बिल्कुल उन रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स जैसा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner :  स्मार्ट होम में स्मार्ट रोबोट क्लीनर अब घरों में झाड़ू-पोछा की टेंशन दूर करेगा। ड्रीम डी20 अल्ट्रा दिखने में बिल्कुल उन रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स जैसा है। स्मार्ट होम प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ड्रीमी टेक्नोलॉजीज ने भारत में अपने दो नए रोबोट वैक्यूम लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra नाम से ये नए मॉडल पेश किए हैं। इसके साथ एक अलग तरह का डॉक यूनिट आता है, जिसमें ताजे पानी, गंदे पानी और धूल के लिए अलग-अलग डिब्बे हैं। इसे सेट करना आसान है।

पढ़ें :- Oura Ring 4 : ओरा बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल, जानें स्मार्ट सेंसिंग तकनीक और तकनीक

कंपनी के मुताबिक दोनों रोबोट घर का मैप बनाकर खुद समझ लेते हैं कि किस जगह सफाई करनी है। इनमें ऐसा सिस्टम दिया गया है जो घर में रखे फर्नीचर, तार या दूसरी चीजों को पहचानकर उनसे टकराने से बचता है।

ये रोबोट्स अलग-अलग तरह के फ्लोर और कार्पेट को पहचानकर उसी हिसाब से सफाई करते हैं। अगर कालीन मिलता है तो सक्शन अपने आप तेज हो जाता है और मॉप ऊपर उठ जाता है। ताकि कार्पेट गीला न हो।अगर आपको और ज़्यादा पावर चाहिए, तो आप ऐप में जाकर सक्शन पावर को कम से कम दो लेवल और बढ़ा सकते हैं – हालांकि, मैक्सिमम लेवल पर यह थोड़ा शोर कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, इसमें एक क्वाइट मोड भी है, जो स्टैंडर्ड मोड के मुकाबले लगभग बिल्कुल शांत है।

रोबोट सफाई के बाद खुद ही डस्ट खाली कर सकता है, पानी भर सकता है और मॉप को गर्म पानी से साफ भी कर सकता है. इससे बार-बार मशीन को हाथ लगाने की जरूरत कम हो जाती है।

Dreame L40 Ultra AE की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जबकि Dreame D20 Ultra 39,999 रुपये में मिलेगा। दोनों रोबोट वैक्यूम 18 मार्च से Amazon India और कुछ र कुछ Croma स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी का कहना है कि दोनों मशीनों के साथ 1 साल की वारंटी दी जाएगी और सर्विस सुविधा भारत के 160 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है।

पढ़ें :-  Samsung Galaxy M17e 5G  :  सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में  हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...