1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Smartphone Launch in this week: अगले हफ्ते 4 जबरदस्त स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च, जानें- कीमत और फीचर्स

Smartphone Launch in this week: अगले हफ्ते 4 जबरदस्त स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च, जानें- कीमत और फीचर्स

Smartphone Launch in this week: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अगले एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च होने वाले हैं। जिनमें से चार फोन की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले आप इस लेख में इसके प्रमुख फीचर्स और कीमत के बारे में पढ़ सकते हैं।आइए जानते हैं इन सभी डिवाइस के बारे में...

By Abhimanyu 
Updated Date

Smartphone Launch in this week: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अगले एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च होने वाले हैं। जिनमें से चार फोन की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले आप इस लेख में इसके प्रमुख फीचर्स और कीमत के बारे में पढ़ सकते हैं।आइए जानते हैं इन सभी डिवाइस के बारे में…

पढ़ें :- जापानी PM शिंजो आबे के हत्यारे को उम्रकैद की सजा, 3 साल पहले चुनाव प्रचार के समय मारी थी गोली

1- OPPO K13x 5G: ओप्पो का यह फोन 23 जून को लॉन्च होने वाला है जोस्नैपड्रैगन 695 5G रेडी प्रोसेसर, 6.72 इंच का FHD+ एलसीडी डिस्प्ले और 128 रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो फोन में 64 MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस डिवाइस की कीमत 12 से 14 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

2- vivo T4 Lite 5G: वीवो का यह डिवाइस 24 जून को लॉन्च होगा। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन मीडियाटेक का 6300 प्रोसेसर, 6.5 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। फोन डुअल रियर कैमरे से लैस होगा जिसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा होगा। कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि इसकी कीमत 10000 रुपये से कम होने वाली है।

3- POCO F7: पोको कंपनी का नया फोन 24 जून को लॉन्च होने वाला है। यह मिड रेंज डिवाइस स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर, 7550 एमएएच की बैटरी और 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले जैसी खूबियों से लैस हो सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 64 MP का प्राइमरी कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का माइक्रो कैमरा मिल सकता है। इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम हो सकती है।

4- Samsung Galaxy M36 5G: सैमसंग का अपकमिंग फोन 27 जून को लॉन्च होने वाला है। यह मिड रेंज डिवाइस Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें AI-enhanced 50MP ट्रिपल कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 25 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके गोरिल्ला ग्लास विक्टर प्लस का प्रोटेक्शन के साथ आने की उम्मीद है। फोन की कीमत 18,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।

पढ़ें :- Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें ये पांच स्वादिष्ट तिरंगा रेस्पी, बच्चों का उत्साह कर देंगे दु​गुना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...