1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सोनाली मिश्रा बनीं RPF की पहली महिला महानिदेशक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

सोनाली मिश्रा बनीं RPF की पहली महिला महानिदेशक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी को महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सोनाली मिश्रा (Sonali Mishra)  अपनी सेवानिवृत्ति 31 अक्टूबर, 2026 तक RPF के महानिदेशक के पद पर रहेंगी। कार्मिक मंत्रालय (Ministry of Personnel) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Cabinet Appointment Committee) ने सोनाली मिश्रा (Sonali Mishra) की इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी को महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।
मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सोनाली मिश्रा (Sonali Mishra)  अपनी सेवानिवृत्ति 31 अक्टूबर, 2026 तक RPF के महानिदेशक के पद पर रहेंगी। कार्मिक मंत्रालय (Ministry of Personnel) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Cabinet Appointment Committee) ने सोनाली मिश्रा (Sonali Mishra) की इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

पढ़ें :- ओडिशा के कटक में सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

वह महानिदेशक मनोज यादव (Director General Manoj Yadav) का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोनाली मिश्रा (Sonali Mishra)  RPF का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। RPF को रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य कर्तव्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में, सोनाली मिश्रा (Sonali Mishra)  मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) के पद पर तैनात हैं।

जानें रेलवे सुरक्षा बल के बारे में

RPF का गठन संसद के एक अधिनियम द्वारा 1957 में रेलवे संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था। बाद में, 1966 में इस बल को रेलवे संपत्ति के अवैध कब्जे में शामिल अपराधियों की जांच करने, गिरफ्तार करने और मुकदमा चलाने का अधिकार दिया गया। 20 सितंबर, 1985 को इसे “संघ का एक सशस्त्र बल” का दर्जा दिया गया।

सोनाली मिश्रा का करियर

पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा

सोनाली मिश्रा (Sonali Mishra)  ने अपने विशिष्ट करियर के दौरान कई अहम भूमिकाओं में कार्य किया है। जुलाई 2021 में, उन्हें पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan Border) पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के गठन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया था। सोनल ने कश्मीर घाटी में बल के गठन का नेतृत्व महानिरीक्षक (IG) के रूप में किया। उन्होंने BSF की खुफिया विंग का भी नेतृत्व किया। उन्होंने BSF में ADG के रूप में भी कार्य किया है। सोनाली PPMDS (विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक) और PMMS (मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक) से सम्मानित हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...