1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड, किसके फाइनल में पहुंचने की ज्यादा संभावना? अब तक के आंकड़ों से समझें

साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड, किसके फाइनल में पहुंचने की ज्यादा संभावना? अब तक के आंकड़ों से समझें

South Africa vs New Zealand Semi-Final Preview : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब कौन सी टीम अपने नाम करेगी? इसका पता 8 मार्च को चल जाएगा। इससे पहले 4 और 5 मार्च को सेमी-फाइनल मैच खेले जाने हैं। जिनमें सेमी-फाइनल-1 साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाना है। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ये दोनों टीमें नॉक-आउट मैच में आमने-सामने होंगी। ऐसे में हम इस लेख में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के नतीजों से समझने की कोशिश करें कि किस टीम का पलड़ा भारी है? 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- VIDEO: खेसारी लाल ने पवन सिंह को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, बाहुबली नेता ने पावर स्टार की सीट से टिकट देने का क्या ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन यानी 2007 से लेकर अब तक साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम पांच बार आमने-सामने रही हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है, क्योंकि पांचों मैच अफ्रीकी टीम अपने नाम किए हैं। मौजूदा एडिशन के ग्रुप मैच में दोनों टीमें अहमदाबाद में भिड़ी थीं, जहां साउथ अफ्रीका ने 175 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में आसानी से चेज़ कर लिया था और 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, अफ्रीका एक मात्र टीम है जो मौजूदा एडिशन में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में पिछले एडेन मार्करम की अगुवाई वाली इस टीम का पलड़ा हर तरफ से भारी लगता है। हालांकि, न्यूजीलैंड को हल्के में लेना बड़ी भूल साबित हो सकती हैं, क्योंकि उन्होंने अहम मैच में बड़ी टीमों को कई बार चौंकाया है।

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैचों के आंकड़े

2026 टी20 वर्ल्ड कप (ग्रुप स्टेज मैच): साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

2014 टी20 वर्ल्ड कप (ग्रुप स्टेज मैच): साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 2 रन से हराया

पढ़ें :- तीन दिनों के लिए बंद किया गया भारत नेपाल बार्डर, जाने क्या है कारण

2010 टी20 वर्ल्ड कप (ग्रुप स्टेज मैच): साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया

2009 टी20 वर्ल्ड कप (ग्रुप स्टेज मैच): साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 1 रन से हराया

2007 टी20 वर्ल्ड कप (ग्रुप स्टेज मैच): साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...