1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Soya Nuggets: गर्मा गर्म चाय के साथ क्रंची सोया नगेस्ट मिल जाये तो फिर क्या कहने, ये है इसकी रेसिपी

Soya Nuggets: गर्मा गर्म चाय के साथ क्रंची सोया नगेस्ट मिल जाये तो फिर क्या कहने, ये है इसकी रेसिपी

गर्मा गर्म चाय के साथ कुछ चटपटा खाना चाहते है तो आज हम आपके लिए खास सोया नगेट्स की रेसिपी लेकर आये है। खाने में यह चिकन को फेल कर देगा। सोया नगेट्स का आनंद आप शाम की चाय के साथ ले सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मा गर्म चाय के साथ कुछ चटपटा खाना चाहते है तो आज हम आपके लिए खास सोया नगेट्स की रेसिपी लेकर आये है। खाने में यह चिकन को फेल कर देगा। सोया नगेट्स का आनंद आप शाम की चाय के साथ ले सकते है। या फिर अगर घर में मेहमान आ गये हो और समझ नहीं आ रहा कि उन्हे क्या सर्व किया जाय तो यह बेहतरीन ऑप्शन है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सोया नगेट्स बनाने के लिए जरुरी सामान

सोया चंक्स

लाल मिर्च पाउडर

जीरा पाउडर

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

गरम मसाला

नमक स्वाद अनुसार

काली मिर्च पाउडर

2 आलू, मकई का आटा

मैदा

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

पनीर

तेल

सोया नगेट्स बनाने का ये है तरीका

सोया नगेट्स बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप सोया नगट्स को पानी में बॉईल कर लेंगे। जब सोया बॉईल हो जाए तब गैस बंद कर दें। सोया को छान कर दूसरे बर्तन में रखें। उसमें ठंडा पानी डालें और कुछ देर रखने एक बाद अच्छी तरह से स्क्वीज़ कर लें। अब सोया, हरी धनिया, 3 4 लहसून के टुकड़े, 1 चम्मच जीरा को ग्राइंडर जार में डालें और दरदरा पीस लें। अब गैस ऑन करें और एक कुकर में आलू उबालने के लिए रख दें।

जब आलू उबल जाए तब उसके छिलके को छीलकर अच्छी तरह से मैश करें। अब मैश आलू को सोयाबीन में डालें। अब इसमें बारीक कटी धनिया, बारीक कटा लहसुन, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और कॉर्न आटा डालें और मिश्रण को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।

अब 3 चम्मच मैदा ले और उसमें काली मिर्च पाउडर डालें और उसका गाढ़ा घोल बनाएं। अब, कॉर्न नमकीन लेकर उसका चुरा बनाएं। उसके बाद चीज़ क्यूब्स को चौकोर काट लें। अब, सोयाबीन का मिश्रण लें और उसका लोई बनाएं। अब लोई को गहरा कर उसमें चीज़ क्यूब डालें।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

अब, उसके बाद मैदा के घोल में नगेट्स को डीप करें। उसके बाद नगेट्स पर कॉर्न नमकीन का चुरा लपेटें। अब, आखिरी स्टेप में नगेट्स को डीप फ्राई करें। यानी तेल में अच्छी तरह से तलें। आपका कुरकुरा नगेट्स तैयार है। चटनी, सॉस या मियोनिज के साथ लुत्फ़ उठाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...