1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा ने यूपी उपचुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय बोले- हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी

सपा ने यूपी उपचुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय बोले- हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (Uttar Pradesh Assembly by-polls)के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम जारी दिया है। इस फैसले पर प्रतिकिया देते हुए यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय (UP Congress in-charge Avinash Pandey )  ने कहा कि यह सच है कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (Uttar Pradesh Assembly by-polls)के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम जारी दिया है। इस फैसले पर प्रतिकिया देते हुए यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय (UP Congress in-charge Avinash Pandey )  ने कहा कि यह सच है कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

पढ़ें :- IND vs ZIM 3rd T20I : सीरीज जीतने के बाद आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

हमेशा अंत तक बनी रहती हैं गठबंधन की संभावनाएं 

उन्होंने कहा कि अभी तक इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की समन्वय समिति (Coordination Committee) से कोई चर्चा नहीं हुई है, जहां तक ​​सीटों की घोषणा और चुनाव लड़ने का सवाल है। अविनाश पांडेय (Avinash Pandey ) ने कहा कि इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति (Coordination Committee of INDIA Alliance) जो भी फैसला लेगी, उसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) स्वीकार करेगी। हम उत्तर प्रदेश में अति आत्मविश्वास में नहीं बल्कि पूरी तरह आश्वस्त हैं। इसी के चलते संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के साथ-साथ चुनाव की तैयारी का काम भी शुरू हो गया है। संभावनाएं (गठबंधन की) हमेशा अंत तक बनी रहती हैं, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस हरियाणा में सपा और आप से गठबंधन किया होता, तो आज हरियाणा में इंडिया गठबंधन सत्ता में होता : रविदास मेहरोत्रा 

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के तरफ से 6 उम्मीदवारों के नाम जारी करने पर, सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ​​ने कहा कि सभी 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भाजपा को हराने में आगे रही है। शेष 4 सीटों पर, कांग्रेस पार्टी के साथ बातचीत चल रही है और हमें उम्मीद है कि हम गठबंधन करेंगे। अगर कांग्रेस ने हरियाणा में सपा और आप के साथ गठबंधन किया होता, तो आज हरियाणा में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance)  सत्ता में होता। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एक भी सीट नहीं दी, बल्कि पूरा राज्य भाजपा को दे दिया। हम यूपी में उपचुनावों में भाजपा को हराना चाहते हैं, इसलिए हमने 6 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है।

पढ़ें :- भीम आर्मी का प्रदर्शन: राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पेपर लीक और लाठीचार्ज की जांच की मांग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...