HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में बीच सड़क बर्थ डे मनाने के दौरान फायरिंग करने वाला युवक निकला सपा नेता, अखिलेश यादव ने वीडियो किया था ट्वीट

लखनऊ में बीच सड़क बर्थ डे मनाने के दौरान फायरिंग करने वाला युवक निकला सपा नेता, अखिलेश यादव ने वीडियो किया था ट्वीट

कल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर बर्थ डे सेलीब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं और एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहा है। फायरिंग करने वाले युवक की गिरफ्तारी हो गई है। युवक की पहचान सपा नेता नीरज सिंह के रुप में हुई है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। कल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर बर्थ डे सेलीब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं और एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहा है। फायरिंग करने वाले युवक की गिरफ्तारी हो गई है। युवक की पहचान सपा नेता नीरज सिंह के रुप में हुई है।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

बता दें कि वायरल वीडियो राजधानी लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी का है। जहां कुछ युवक अपने दोस्तों संग बर्थ डे सेलीब्रेट कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरु कर दी। जिससे आस पास से गुजर रहे राहगीर सहम गये। स्थानीय लोगो के हरकत में आने के बाद युवक मौके से भाग निकले। किसी व्यक्ति के द्वारा शुक्रवार शाम लखनऊ कमिश्नरेट के ट्विटर हैण्डल को टैग करते हुए यह वीडियो ट्वीटर पर डाला गया।

जिसमें बीच सड़क पर कार सवार युवकों का जमावड़ा दिख रहा है। दर्जनों की संख्या में युवक बीच सड़क शोर मचाते हुए कारों पर चढ़े हुए हैं। इनमें कुछ लोग पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खोजबीन शुरु की। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की जांच में ये घटना सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फिनिक्स प्लासियो मॉल के पास होने की पुष्टि हुई।

जांच करने के दौरान सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक वीडियो में फायरिंग कर रहे युवक की पहचान राजाजीपुरम निवासी नीरज सिंह के रूप में हुई। नीरज सपा का जिला सचिव रहा है। मूल रूप से वह मलिहाबाद का है। वह गुरुवार को दोस्तों के साथ साथी मनीष तिवारी का बर्थडे मनाने मॉल के पास पहुंचा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक फुटेज से एक आरोपित की पहचान नीरज के रूप में हुई है।

देर रात नीरज और मनीष तिवारी से पुलिस पूछताछ कर यह पता कर रही थी उसने पिस्टल किससे और कब ली थी। उसका अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। बता दें कि इस घटना से संबंधित वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था भाजपा 2.0 के राज में ~ यूपी डूबा अपराध में आज का अपराधनामा।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...