1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में गैस संकट पर सपा नेता बैजू यादव का अल्टीमेटम, बोले– जल्द होगा विशाल जन आंदोलन

सोनौली में गैस संकट पर सपा नेता बैजू यादव का अल्टीमेटम, बोले– जल्द होगा विशाल जन आंदोलन

सोनौली में गैस संकट पर सपा नेता बैजू यादव का अल्टीमेटम, बोले– जल्द होगा विशाल जन आंदोलन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली में गैस सिलेंडर वितरण की अव्यवस्था को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आम जनता घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर है, बावजूद इसके समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। वितरण प्रणाली में अनियमितता और कालाबाजारी के आरोप गंभीर होते जा रहे हैं।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: लापरवाह सिस्टम की भेंट चढ़ गए 14 परिवारों के चिराग, आग लगने के बाद याद आयेगी फायर एनओसी की बात?

इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बैजू यादव ने पर्दाफाश न्यूज़ के संवाददाता से खास बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि—

“अगर गैस सिलेंडर वितरण सुचारू ढंग से नहीं चला, तो जल्द ही एक विशाल जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।”

सपा नेता बैजू यादव ने बताया कि वह लगातार गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ आंदोलनरत हैं। उनके प्रयासों से कुछ हद तक व्यवस्था में सुधार तो हुआ, लेकिन कालाबाजारी पूरी तरह बंद नहीं हुई है। उन्होंने साफ कहा कि आम नागरिकों के हक का गैस सिलेंडर कोई नहीं हड़पने देगा।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वितरण व्यवस्था पारदर्शी की जाए, लोगों को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और कालाबाजारी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड में 14 की मौत: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख आर्थिक मदद का किया एलान

बैजू यादव ने यह भी साफ संकेत दिया कि—

“यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो हम फिर से सड़क पर उतरेंगे और बड़ा जन आंदोलन करेंगे।”

यह मुद्दा अब जन-जन की पीड़ा बन चुका है, और सपा नेता के तेवरों से साफ है कि आने वाले दिनों में सोनौली में बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

 

पढ़ें :- Lucknow Gaming Zone Fire : लखनऊ में गेमिंग जोन भीषण आग में स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका, तुरंत बचाव अभियान शुरू किया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...