1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपा ने आम आदमी पार्टी को किया समर्थन, अखिलेश यादव ने किया एलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपा ने आम आदमी पार्टी को किया समर्थन, अखिलेश यादव ने किया एलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। अगले साल यानी 2025 के फरवरी में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। अगले साल यानी 2025 के फरवरी में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

पढ़ें :- चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सीएम योगी ने वितरित की राहत सामग्री, कहा-डबल इंजन की सरकार आपके साथ है खड़ी

वहीं, इस दौरन अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा, दिल्ली से पूरे देश की सरकार चलती है लेकिन यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आप सोचिए जब दिल्ली में ऐसी दुर्दांत घटनायें हो रही हैं तो पूरे देश का क्या हाल होगा? वहीं, आम आमदी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की राशि को 2100 रुपये किए जाने की अखिलेश यादव ने तारीफ की। उन्होंने कहा, ये योजना जो आप शुरू करने जा रहे हैं, मैं जानता हूं कि जितनी इस योजना की जानकारी माताओं, बहनों को पहुंच जाएगी उतना ही बड़े पैमाने पर आपको समर्थन मिलेगा।

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

अखिलेश यादव ने कहा, आपने जो आर्थिक रूप से मदद करने का फैसला लिया है, जो 2100 रुपये देने का फैसला लिया इसके लिए मैं आपको बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। आप उनके सम्मान को दिलाने का काम कर रहे हैं, जितनी जरूरी शिक्षा, उनके स्वास्थ्य की चिंता है उतना ही हमारी माता-बहनों के अकाउंट में पैसा और सम्मान पहुंच जाएगा तो वो आगे बढ़कर काम करेंगी।

पढ़ें :- लखनऊ में पांच स्क्रीन वाला प्रॉमिनेंट सिनेमाज़ हुआ शुरू, महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने किया उद्घाटन

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...