1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breakfast for diabetic patients: डायबिटीज के मरीजों के लिए खास ब्रेकफास्ट, शुगर लेवल को कंट्रोल करेगा और सेहत भी बनाएगा

Breakfast for diabetic patients: डायबिटीज के मरीजों के लिए खास ब्रेकफास्ट, शुगर लेवल को कंट्रोल करेगा और सेहत भी बनाएगा

डायबिटीज के मरीजों को खाने पीने पर काफी नियंत्रण की जरुरत होती है। क्योंकि कुछ भी गलत खाना डायबिटीज के मरीजों को सेहत को मुश्किल में डाल सकता है। क्योंकि शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। ऐसे में खास डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट लेकर आये है। जिसे वो बिना झिझक के खा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

डायबिटीज के मरीजों को खाने पीने पर काफी नियंत्रण की जरुरत होती है। क्योंकि कुछ भी गलत खाना डायबिटीज के मरीजों को सेहत को मुश्किल में डाल सकता है। क्योंकि शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। ऐसे में खास डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट लेकर आये है। जिसे वो बिना झिझक के खा सकते है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इससे शुगर लेवल भी कंट्रोल रहेगा। साथ ही शरीर को जरुरी पोषक तत्व भी मिल जाएंगे। आज हम डायबिटीज के मरीजों के लिए मल्टीग्रेन आटे से इडली बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों की शुगर को भी नियंत्रित रखती है।

मल्टीग्रेन आटे की इडली बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1. मल्टी फ्लोर इडली रेसिपी
इसे बनाने के लिए हमें चाहिए
उड़द दाल 1/2 कप
मेथीदाना 1/2 चम्मच
बाजरे का आटा 1/2 कप
ज्वार का आटा 1/2 कप
गेहूं का आटा 1/2 कप
दही 2 कप
नमक स्वादानुसार

मल्टीग्रेन फ्लोर से इडली बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मल्टीग्रेन आटे से इडली बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और मेथीदाना  को 2 से 3 घंटे के लिए सोक करने के लिए रख दें। अब पानी को छानकर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट तैयार होने के बाद उसमें गेहूं, ज्वार और बाजरे का आटा मिक्स कर दें। अब इसमें दही को एड करके अच्छी तरह से हिलाएं।

तैयार पेस्ट में स्वादानुसार नमक और धनिया पत्ती को एड करके कुछ देर ढ़ककर रख दें। 2 से 3 घंटे ढ़ककर रखने के बाद पेस्ट को हिलाएं। अब पेस्ट को ग्रीस किए हुए इडली के मोल्ड में डालें और 4 से 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव या गैस पर स्टीम होने के लिए रखें। अब तैयार मल्टी फ्लोर इडली को पुदीने या फिर नारियल कर चटनी के साथ सर्व करें। इससे देर तक भूख नहीं लगती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...