1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lanka :साइबर अपराध में संलिप्तता को लेकर 20 चीनी नागरिक गिरफ्तार , बिना वैध वीजा के रह रहे थे

Sri Lanka :साइबर अपराध में संलिप्तता को लेकर 20 चीनी नागरिक गिरफ्तार , बिना वैध वीजा के रह रहे थे

कोलंबो के निकट एक उपनगरीय इलाके गोराकाना उपनगर  में 20 से अधिक चीनी नागरिकों को साइबर अपराध में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sri Lanka : कोलंबो के निकट एक उपनगरीय इलाके गोराकाना उपनगर  में 20 से अधिक चीनी नागरिकों को साइबर अपराध में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। खबरों के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को बताया कि ये सभी बिना वैध वीजा के रह रहे थे। चीन के इन सभी नागरिकों की उम्र 22 से 49 वर्ष के बीच है।

पढ़ें :- Japanese Health Secret : जानिए कम और संतुलित खाकर 100 साल से ज्यादा जीने का आसान तरीका

इन लोगों को कोलंबो के दक्षिण में स्थित पनादुरा उपनगर के गोराकाना इलाके में स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने होटल पर छापा मारा और पांच लैपटॉप, दो आईफोन सहित 437 मोबाइल फोन, 17 राउटर और अन्य सामान जब्त किए।पुलिस के मुताबिक, ये सभी सामग्री संभावित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी होने का संदेह है।

मामले की जांच जारी रहेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह चीनी समूह श्रीलंका में साइबर ऑनलाइन घोटालों को अंजाम देने वाले अन्य चीनी समूह से जुड़ा हुआ तो नहीं है, जिसके सदस्यों को हनवेला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...