1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lankan Navy : 15 भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप में हिरासत में लिया, 16 नाव भी की जब्त

Sri Lankan Navy : 15 भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप में हिरासत में लिया, 16 नाव भी की जब्त

श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने शुक्रवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप (Northern Jaffna Peninsula)  में कराईनगर के तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को द्वीप राष्ट्र के जल से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने शुक्रवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप (Northern Jaffna Peninsula)  में कराईनगर के तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को द्वीप राष्ट्र के जल से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है। कांकेसंतुराई बंदरगाह (Kankesanturai Port) पर श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने मछुआरों के नावों को जब्त कर लिया और जांच के लिए मत्स्य निदेशालय में भेज दिया है।

पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले

हाल ही में श्रीलंकाई मछुआरों (Sri Lankan fishermen) ने श्रीलंकाई जल इलाके में अपने भारतीय समकक्षों द्वारा अवैध शिकार से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी के साथ इस साल श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने अबतक 16 नाव को जब्त करने के साथ 225 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद मु्द्दा है। यहां तक कि श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) पर गोलीबारी भी की थी। इसके साथ ही श्रीलंकाई क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले मछुआरों के नौकाओं को जब्त भी कर लिया। पिछले साल श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy)  ने 240 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को गिरफ्तार करने के साथ उनके 35 नावों को जब्त किया था।

 

पढ़ें :- Viral Video : झुर्रियों को लेकर पोते के सवाल पर परदादी ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब, प्यारी बातचीत ने लोगों का खींचा ध्यान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...