1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ भर्ती के लिए आवेदन तारीख आगे बढ़ा, अब 19 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ भर्ती के लिए आवेदन तारीख आगे बढ़ा, अब 19 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। एसबीआई की ओर से जारी नई डेट के अनुसार, अब प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए 19 जनवरी, 2025 तक अप्लाई किया जा सकता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। एसबीआई की ओर से जारी नई डेट के अनुसार, अब प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए 19 जनवरी, 2025 तक अप्लाई किया जा सकता है।

पढ़ें :- CJP Protest : दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत चार स्टेशन बंद, अब तक 10 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/सेमेस्टर में हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट

  • 21 – 30 साल।
  • ऊपरी आयु सीमा में रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
  • आयु की गिनती 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी।

फीस

  • सामान्य : 750 रुपए
  • एससी, एसटी : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह।

एग्जाम पैटर्न 

  • प्रीलिम्स एग्जाम :
  • एग्जाम 100 अंकों का होगा।
  • इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।

मेन्स एग्जाम 

  • इसमें रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन से 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी/ बैंकिंग नॉलेज से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इंग्लिश लैंग्वेज से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • एग्जाम में टोटल मार्क्स 200 होंगे। पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फीस भरें। फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...