1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ओडिशा की संपत्ति चोरी करना BJD और BJP का एक ही लक्ष्य : राहुल गांधी

ओडिशा की संपत्ति चोरी करना BJD और BJP का एक ही लक्ष्य : राहुल गांधी

ओडिशा (Odisha) बालासोर (Balasore) में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) व केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर बड़ा हमला बोला है। ,

By santosh singh 
Updated Date

बालासोर। ओडिशा (Odisha) बालासोर (Balasore) में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) व केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर बड़ा हमला बोला है। BJP के नेता ने कहा कि ‘भगवान श्री जगन्नाथ’ नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। ये BJP के अहंकार का सबूत है।

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक

उन्होंने कहा कि जैसे ही हम गरीबों को पैसा देना शुरू करेंगे, ये मीडिया वाले कहेंगे कि INDIA अलायंस की सरकार गरीबों की आदत बिगाड़ रही है। लेकिन हम मीडिया की बात नहीं सुनेंगे, क्योंकि आप अडानी-अंबानी के लोग हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों की बात सुनेंगे।

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा

राहुल गांधी ने कहा कि  मैं BJP के खिलाफ लड़ता हूं। मेरे ऊपर BJP ने 24 केस करवा दिए हैं। ED ने 50 घंटे तक मुझसे पूछताछ की, मुझे 2 साल की जेल करवा दी, मेरी संसद सदस्यता छीन ली, मेरा घर ले गए। मैंने उनसे कहा कि मुझे तुम्हारा घर नहीं चाहिए, मैं हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों के दिलों में रहता हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अगर सच में BJP के खिलाफ लड़ते हैं, तो आज तक उन पर केस क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि क्योंकि BJD के नवीन पटनायक, BJP के लिए काम करते हैं। यह दोनों एक हैं। इनका लक्ष्य ओडिशा के लोगों का धन चोरी करना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...