1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ‘Strawberry Moon’ 2024 : 21 जून की रात आसमान में दिखेगा ‘स्ट्रॉबेरी मून’,  जानें खगोलीय घटना को देखने का सबसे अच्छा समय

‘Strawberry Moon’ 2024 : 21 जून की रात आसमान में दिखेगा ‘स्ट्रॉबेरी मून’,  जानें खगोलीय घटना को देखने का सबसे अच्छा समय

चांद की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। बढ़ते चांद और घटते चांद को निहारने के लिए लोग घंटो बैठे रहते है। अंतरिक्ष के रहस्यों में से एक दुर्लभ दृश्य 21 जून की रात आसमान में दिखेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

‘Strawberry Moon’ 2024 :  चांद की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। बढ़ते चांद और घटते चांद को निहारने के लिए लोग घंटो बैठे रहते है। अंतरिक्ष के रहस्यों में से एक दुर्लभ दृश्य 21 जून की रात आसमान में दिखेगा। यह अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए एक सुखद अनुभव होने वाला है, क्योंकि सबसे प्रसिद्ध खगोलीय घटनाओं में से एक, स्ट्रॉबेरी मून , शुक्रवार, 21 जून 2024 को रात्रि आकाश में दिखाई देगा। स्ट्रॉबेरी की फसल के मौसम के दौरान होने के कारण, इस पूर्णिमा का नाम रखा गया है, जो एक शानदार दृश्य होने का वादा करता है। स्ट्रॉबेरी मून को हनीमून और रोज़ मून जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

खुली आंखों से देख पाएंगे
21 जून यानि कि आज पूर्णिमा की रात है।ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र के अनुसार, आज जहां दिन सबसे लंबा होगा, वहीं रात को आसमान में काफी दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। एक प्रकार का चमत्कार होगा, जिसे लोग खुली आंखों से देख पाएंगे।

चांद गुलाबी रंग का होगा
आज चांद हल्के गुलाबी रंग का होगा और इस दिन से यूरोप और अमेरिका में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाएगी। यूरोप महाद्वीप की नॉर्थ कंट्रीज में उगते समय चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। ऐसा होने की संभावना तब अधिक होती है, जब चंद्रमा आकाश में काफी नीचे दिखाई देता है। ऊपर चढ़ते हुए यह गुलाबी रंग का होगा। नासा ने इस चमत्कार के होने की पुष्टि की है।

फुल मून नजर आएगा
स्ट्रॉबेरी मून शुक्रवार 21 जून को की रात को 9:07 बजे अपने हाई पॉइंट पर होगा, जो साल का सबसे लंबा दिन भी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 97% रोशनी के साथ यह गुरुवार की रात को करीब 7:45 बजे जगमगाएगा। शुक्रवार को रात लगभग 8:50 बजे जगमगाते समय इसकी रोशनी 100% होगी। शनिवार को भी यह रात्रि 9:45 बजे तक 100% रोशनी से जगमगाएगा। इस दौरान बाकी की दुनिया में भी लोगों को 3 दिन तक फुल मून नजर आएगा।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...